Connect with us

उत्तराखंड

SP “GRP” तृप्ति भट्ट ने किया काठगोदाम थाने का निरीक्षण, महिला शौचालय बनाने के दिये निर्देश और……..

एसपी GRP द्वारा किया गयाथाना जीआरपी काठगोदाम का वार्षिक निरीक्षण

थाने के शस्त्रों का किया गया जीपी लिस्ट से मिलान

माल मुकदमाती को नियमानुसार शीघ्र निस्तारित करने के दिए निर्देश

महिला शौचालय बनाने के दिए निर्देश

समस्त थाना जीआरपी अधिकारी/कर्मचारियों का लिया सम्मेलन, कई समस्याओं का किया मौके पर निस्तारण

तृप्ति भट्ट, पुलिस अधीक्षक जीआरपी उत्तराखण्ड द्वारा थाना जीआरपी काठगोदाम का वार्षिक निरीक्षण किया गया। जिसमें थाना कार्यालय, कंप्यूटर, महिला हेल्प डेस्क, माल खाना, पुरुष बन्दी गृह व शौचालय आदि का निरीक्षण करते हुए थाने पर महिला शौचालय बनाने हेतु निर्देशित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-


थाने के शस्त्रों का निरीक्षण कर साफ-सफाई समय से करने हेते निर्देशित किया साथ ही उनका मिलान जीपी लिस्ट से किया गया।


थाने के सभी रजिस्टरों को चैक कर अध्यावधिक करने हेतु थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-


थाने के माल मुकदमाती को समय से निस्तारित करने हेतु आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए।


इसके अतिरिक्त थाने के मैस एवं कर्मचारियों के बैरक/ आवासों का निरीक्षण किया गया तथा साफ सफाई एवं रंग रोगन कराने हेतु निर्देशित किया गया।


महोदया द्वारा थाने के समस्त जीआरपी चौकी प्रभारियो/विवेचकों को समय से विवेचनाओं का निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-


तत्पश्चात महोदया द्वारा जीआरपी थाना काठगोदाम के समस्त अधि0/कर्म0गणों का सम्मेलन लिया गया जिसमें थाने के अधि0/कर्म0गणों द्वारा बताई गई समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही समस्त अधिकारी / कर्मचारी गणों को अनुशासन में रहकर ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया।

स्रोत GRP उत्तराखंड

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823