Connect with us

उत्तराखंड

श्रीनगर (गढ़वाल) श्रीनगर बना चारधाम यात्रा का अहम केंद्र, ADG प्रशासन ए.पी. अंशुमान ने व्यवस्थाओं को लेकर की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक


श्रीनगर (गढ़वाल), 15 अप्रैल 2026:

आगामी चारधाम यात्रा को लेकर उत्तराखण्ड पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) ए.पी. अंशुमान ने आज श्रीनगर में पुलिस अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक कर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


बैठक में श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़, बढ़ते यातायात दबाव, दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट, संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा, पार्किंग व्यवस्था, रूट डायवर्जन योजना और आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र पर विस्तृत चर्चा की गई। ADG ने निर्देश दिए कि यात्रा मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए और यातायात को चरणबद्ध व सुचारु रूप से संचालित किया जाए।


उन्होंने कहा कि प्रमुख स्थलों पर बैरिकेडिंग, साइन बोर्ड, सीसीटीवी निगरानी और कंट्रोल रूम की सक्रियता सुनिश्चित की जाए। साथ ही मेडिकल और रेस्क्यू टीमों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि मौसम, मार्ग की स्थिति और श्रद्धालुओं की संख्या की रियल टाइम मॉनिटरिंग कर यात्रियों को समय-समय पर जानकारी उपलब्ध कराई जाए।


ADG अंशुमान ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को नियमित ब्रीफिंग देने और श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि श्रीनगर चारधाम यात्रा का प्रमुख पड़ाव होने के कारण यहां सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं, ताकि यात्रियों और स्थानीय नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।


बैठक में क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार, क्षेत्राधिकारी पौड़ी तुषार बोरा, प्रभारी निरीक्षक कुलदीप नेगी, महिला थाना प्रभारी प्रियंका भारद्वाज सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823