उत्तराखंड
हरिद्वार:- भाजयुमो के ‘युवा संवाद’ में पहुंचे प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने दिया संगठन का मंत्र……..
हरिद्वार। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा हरिद्वार विधानसभा में आयोजित ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी ने सहभागिता की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो हरिद्वार के जिलाध्यक्ष अभिनव चौहान ने की। इस दौरान युवाओं के साथ संगठन की मजबूती, सेवा भाव और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक संवाद किया गया। वक्ताओं ने युवाओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में हरिद्वार की मेयर किरण जैसल, हरिद्वार प्रभारी एवं भाजपा प्रदेश मंत्री उत्कर्ष गुप्ता, सह प्रभारी मनोज गोनियाल सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।