wh कांग्रेस शासित राज्य में युवती से छेड़खानी का मामला, राज्य के गृहमंत्री बोले:- बड़े शहरों में ऐसी घटनाएं…….. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK कांग्रेस शासित राज्य में युवती से छेड़खानी का मामला, राज्य के गृहमंत्री बोले:- बड़े शहरों में ऐसी घटनाएं…….. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

कांग्रेस शासित राज्य में युवती से छेड़खानी का मामला, राज्य के गृहमंत्री बोले:- बड़े शहरों में ऐसी घटनाएं……..

कांग्रेस शासित राज्य कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक युवती के साथ सड़क पर छेड़छाड़ का मामला सामने आया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बीच कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने इस मामले में विवादित बयान दिया है।

उन्होंने कहा कि बड़े शहरों में यहां-वहां ऐसी घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। जो भी कानूनी कार्रवाई की जानी है… वह कानून के मुताबिक की जाएगी। मैंने अपने कमिश्नर को बीट पेट्रोलिंग बढ़ाने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/लालकुआं:- विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने दी मंडल अध्यक्ष विजय ‘रोहित’ दुम्का को जन्मदिन की शुभकामनाएं

पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दर्ज किया मामला

साउथ ईस्ट बेंगलुरु की डीसीपी सारा फातिमा ने बताया कि सद्दुगुंटेपल्या के पास सड़क पर एक महिला के साथ छेड़छाड़ की गई। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने बीएनएस की धारा 74, 75, 78 के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी/हल्दूचौड़:- सेवा की मुहिम को मिला चिकित्सक परिवार का साथ, हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट को दिया ₹34 हजार सहयोग, देखें पूरी अपडेट:-

संकरी गली में युवक ने की वारदात

वीडियो में दिख रहा है कि एक संकरी गली से दो लड़कियां गुजर रही हैं। उनके पीछे एक युवक आता है। कुछ दूर में ही युवक महिला के साथ छेड़खानी करना शुरू कर देता है। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से भाग निकलता है। हालांकि घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है। आरोपित महिला के प्राइवेट पार्ट को छूता है। पूरी गली सुनसान है। सिर्फ दोनों तरफ बाइक खड़ी दिख रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल/हल्द्वानी:- भारी बारिश की चेतावनी के चलते नैनीताल में कल 5 सितम्बर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, आदेश जारी.....

जांच में सामने आया है कि वायरल वीडियो बेंगलुरु के बीटीएम लेआउट इलाके का है। घटना गुरुवार की है। उधर, वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की।

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823