wh लालकुआं/चोरगलिया:- चोरगलिया में हेरीटेज कन्वेंट स्कूल का वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न, दीपेंद्र सिंह कोश्यारी रहे मुख्य अतिथि….. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लालकुआं/चोरगलिया:- चोरगलिया में हेरीटेज कन्वेंट स्कूल का वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न, दीपेंद्र सिंह कोश्यारी रहे मुख्य अतिथि….. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं/चोरगलिया:- चोरगलिया में हेरीटेज कन्वेंट स्कूल का वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न, दीपेंद्र सिंह कोश्यारी रहे मुख्य अतिथि…..

लालकुआं। विधानसभा क्षेत्र के चोरगलिया स्थित हेरीटेज कन्वेंट स्कूल में आयोजित वार्षिक उत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता ललित आर्य भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........


कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों की प्रतिभा, उत्साह और रचनात्मकता को नजदीक से देखा तथा उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........


इस अवसर पर विद्यालय के स्वामी चिंतामणि थूवाल की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों का अनुशासन, आत्मविश्वास और मंच प्रदर्शन अत्यंत प्रेरणादायी रहा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........


कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों, समर्पित शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823