wh बड़ी खबर (उत्तराखंड) अपने छोटे भाई की जान बचाने को तेंदुए से भिड़ी 10 वर्षीय बच्ची पढें, पूरी खबर:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK बड़ी खबर (उत्तराखंड) अपने छोटे भाई की जान बचाने को तेंदुए से भिड़ी 10 वर्षीय बच्ची पढें, पूरी खबर:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

बड़ी खबर (उत्तराखंड) अपने छोटे भाई की जान बचाने को तेंदुए से भिड़ी 10 वर्षीय बच्ची पढें, पूरी खबर:-

उत्तराखंड के पौड़ी जिले के श्रीनगर में 10 वर्षीय एक बालिका ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए तेंदुए से न केवल अपनी जान बचाई बल्कि अपने छोटे भाई को भी उसके चंगुल से निकालने में सफल रही।

  • बच्चे की पीठ पर तेंदुए के पंजों के 3 नाखून लग गए
  • कुर्सी पर बैठे प्रिंस की ओर झपटा तेंदुआ

खिर्सू ब्लॉक के गांव भटोली में सोमवार देर शाम हुई इस घटना में सात वर्षीय बालक की पीठ पर तेंदुए के पंजों के तीन नाखून लग गए जिससे वह मामूली रूप से घायल हो गया ।

गढ़वाल वन प्रभाग के वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन नेगी ने बताया कि प्रियांशी अपने भाई प्रिंस के साथ बरामदे में पढ़ रही थी कि तभी अचानक तेंदुआ आ धमका और कुर्सी पर बैठे प्रिंस की ओर झपटा।

अचानक हुए हमले के बावजूद प्रियांशी ने स्वयं को संभालते हुए अपने भाई को कुर्सी समेत पीछे खींच लिया और जिस मेंज पर दोनों पढ़ रहे थे, उसे तेंदुए की ओर पलट दिया।

इस बीच, बच्चों की चीख पुकार सुनकर उनके माता-पिता और अन्य परिजन भी बरामदे में पहुंचे लेकिन तब तक तेंदुआ भाग गया था। नेगी ने बताया कि हमले में प्रिंस की पीठ पर तेंदुआ का पंजा लग गए जिसके बाद उसे उपचार के लिए बेस अस्पताल श्रीकोट लाया गया । प्राथमिक उपचार के बाद प्रिंस को घर भेज दिया गया।

वन अधिकारी ने बताया कि तेंदुए के हमले में घायल होने पर बच्चे के परिजनों को तत्काल दो हजार रुपये दिए गए वहीं शेष राशि भी उन्हें जल्द दे दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से वन विभाग की टीम को गांव में तैनात कर दिया गया है।

स्त्रोत इंटरनेट मीडिया

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823