wh भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ किया केंद्रीय राज्य रक्षामंत्री अजय भट्ट का स्वागत। - UK LIVE 24 NEWS NETWORK भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ किया केंद्रीय राज्य रक्षामंत्री अजय भट्ट का स्वागत। - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ किया केंद्रीय राज्य रक्षामंत्री अजय भट्ट का स्वागत।

मुकेश कुमार

लालकुआ केंद्रीय राज्य रक्षामंत्री बनने के बाद पहली बार लालकुआ पहुंचे अजय भट्ट का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला व ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अजय भट्ट जिन्दाबाद भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे भी लगाए वही मंत्री अजय भट्ट ने दोनों जोड़़कर सभी का आभार व्यक्त किया।
यहां केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट की जन आशीर्वाद यात्रा का काफिला लालकुआ पहुंचा जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं एवं आतिशबाजी कर मंत्री अजय भट्ट का भव्य स्वागत किया इस दौरान कोतवाली के समीप एक सभा आयोजित की गई जिसे सम्बोधित करते हुए मंत्री अजय भट्ट ने केंद्र की मोदी सरकार का आभार व्यक्त करते कहा कि एक छोटे से कार्यकर्ता को जिस तरह इतना बड़ा सम्मान दिया यह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास लेकर भारतीय जनता पार्टी कार्य कर रही है
उन्होंने कहा कि जब से केंद्र में मोदी सरकार आई है तब से देश का चौमुखी विकास हुआ है,युवाओं को रोजगार मिल रहा है, गरीबों गैस अनाज निशुल्क मिल रहा है,उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने सात सालों में बहुत निर्माण लिये है जिसका लाभ जनता को मिल रहा है।
इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक नवीन चन्द्र दुम्का, जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट,पूर्व केबिनेट मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, पूर्व राज मंत्री हेमन्त दिवेदी,

कार्यक्रम के संयोजक पवन चौहान, मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट,बिन्दूखत्ता मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी, संजीव शर्मा, इस्तकार अहमद, नवीन पपोला, बॉबी संभल, हेमंत कुमार अरुण बाल्मीकि, विनोद श्रीवास्तव, संजय अरोड़ा,दीपक सुयल, नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा,हेमंत नरूला,प्रेमनाथ पडित, महिला की अध्यक्ष ममता चौहान,उमेश शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823