wh मुख्यमंत्री ने किया नगर निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण” अधिकारियों के छूटे पसीने। - UK LIVE 24 NEWS NETWORK मुख्यमंत्री ने किया नगर निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण” अधिकारियों के छूटे पसीने। - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने किया नगर निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण” अधिकारियों के छूटे पसीने।

देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित नगर निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने अनेक कक्षों का निरीक्षण किया मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर निगम में अपने विभिन्न कार्यों के लिए आने वाले लोगों को समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाय। सभी काउंटर पर कार्य की टाइमिंग को जानकारी चस्पा की जाय। आगंतुकों को बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जाय।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अपने कार्यों के लिए आए लोगों से बातचीत कर जानकारी ली की कोई परेशानी तो नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा की लगातार विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया जायेगा। कार्यों के सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं इस अवसर पर नगर आयुक्त श्री अभिषेक रोहिला एवं नगर निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823