Connect with us

उत्तराखंड

कांग्रेस विधायक का भाजपा में शामिल होना प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल को नहीं आ रहा रास, कही ये बड़ी बात

देहरादून। उत्तरकाशी की पुरोला विधानसभा सीट से मौजूदा कांग्रेस विधायक राजकुमार का भारतीय जनता पार्टी में शामिल होना कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को रास नहीं आ रहा है। उन्होंने विधायक द्वारा भाजपा की सदस्यता ग्रहण किए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है और विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल से विधायक राजकुमार के खिलाफ दल-बदल कानून के तहत कार्यवाही की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं ब्रेकिंग। युवती द्वारा लैब संचालक पर लगाए गए गंभीर आरोप निकले झूठे, CCTV कैमरे नहीं होते तो मुसीबत में पड़ सकता था लैब संचालक का परिवार, देखें ये खास रिपोर्ट:-

उन्होंने कहा है कि नियमानुसार उन्हें अगला चुनाव लड़ने से भी प्रतिबंधित किया जाना चाहिए। प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने और जीतने वाले विधायक राजकुमार ने पुरोला की जनता और उसके जनादेश का अपमान किया है जिसका जबाब अब जनता ही आने वाले 2022 के विधानसभा चुनावों में उन्हें जरूर सिखाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड। बेहद लाभदायक और चमत्कारी है उत्तराखंड का ये पौधा, जानें खासियत.....

भाजपा पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि जोड़-तोड़ की राजनीति करना भाजपा का पुराना इतिहास रहा है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823