wh बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन” पेट्रोल पंप पर कि केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी। - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन” पेट्रोल पंप पर कि केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी।

(मुकेश कुमार )लालकुआ में महंगाई को लेकर कांग्रेस राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ मुखर हो गई है इसी कड़ी में नगर काग्रेंस अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह के नेतृत्व में दर्जनों काग्रेंसियों ने महंगाई और बढ़ते डीजल-पेट्रोल के विरोध में नगर के मस्तान पेट्रोल पंप के आगे प्रदर्शन देते हुए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा उन्होंने केंद्र सरकार से इस्तीफा मांगा है साथ ही उन्होंने डीजल-पेट्रोल व गैस और खाद्य पदार्थो के दाम कम करने की मांग की है।
इस दौरान काग्रेंस वक्ताओं ने कहा कि जिस तरह से देश में लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है, केंद्र की सरकार महंगाई पर लगाम लगाने के बजाय उल्टा महंगाई को बढ़ावा दे रही है तथा कांग्रेस सरकार में जहां पेट्रोल ₹60-70 प्रति लीटर था वहीं आज बीजेपी सरकार में ₹110से ऊपर पेट्रोल-डीजल पहुंच चुका है महंगाई भी चरम पर है इसके अलावा गैस के दाम भी दोगुने से अधिक पहुंच चुके हैं केंद्र की मोदी सरकार महंगाई रोकने के लिए बड़े-बड़े दावे तो करती है, लेकिन आज आम जनता त्रस्त है
उन्होंने ने कहा कि सरकार ने उपचुनाव कि हर के बाद पेट्रोल डीजल में मामूली कमी कि है जो चुनावी स्टैंड है उन्होंने कहा कि जिस तरह से महंगाई लगातार बढ़ रही है ऐसे में अब केंद्र सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है इस महामारी में लोग पहले से परेशान हैं, लेकिन केंद्र सरकार महंगाई का लोड डालकर आम जनता की कमर तोड़ने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि जनता भाजपा की जनविरोधी नितियों से त्रस्त हो चुकी है तथा आगमी 2022 के चुनाव इसका मुहतोड़ जवाब देगी।इस मौकै पर पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चन्द्र दुर्गापाल,बरिष्ठ काग्रेस नेता हरेन्द्र बोरा, प्रदेश प्रवक्ता बीना जोशी, पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, गुरदयाल मेहरा, भुवन पाडे,रविशंकर तिवारी, गिरधर बाम,हरीश बिसौती,पुष्कर दानू,अमजद खान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Continue Reading
You may also like...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823