wh कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा को भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने बताया गुटों की यात्रा” बोले कांग्रेस डूबती हुई नाव। - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा को भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने बताया गुटों की यात्रा” बोले कांग्रेस डूबती हुई नाव।

मुकेश कुमार

हल्दूवानी आगमी 2022 के विधानसभा के चुनाव को लेकर सत्ताधारी भाजपा और विपक्ष कि कांग्रेस पार्टी के बीच यात्रा बनाम यात्रा का सियासी खेल शुरू हो रहा है जहां प्रदेश कांग्रेस ने उत्तराखंड में सत्ता परिवर्तन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का क्षेत्र खटीमा चुना है तो वहीं बीजेपी ने जनता का आशीर्वाद लेने के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का चुनावी क्षेत्र श्रीनगर चुना है साफ है कि बीजेपी कांग्रेस की रणनीति एक दूसरे को उनके नेताओं के विधानसभा क्षेत्रों में ही घेरने की है लेकिन यहा तो जनता को तय करना है कि परिवर्तन होगा या फिर दूबरा भाजपा में सत्ता में बनी रहेगी वही इसी के चलते नेताओं ने भी एक दूसरे पर आरोप लगाने शुरू कर दिये है जहां काग्रेस नेताओं ने भाजपा को हर मोर्चे पर फैल बताया तो वहीं भाजपा नेताओं ने काग्रेस को डूबती नाव कि बात कही।
इधर काग्रेस कि परिवर्तन यात्रा पर भाजपा के प्रदेश महांमत्री सुरेश भट्ट ने चुटकी लेते हुए कहा कि काग्रेस एक डूबती हुई नाव है जो अपने को बचाने के लिए यात्राओं का सहारा ले रही है उन्होंने कांग्रेस की परिवर्तन की रैली को गुटों की रैली बताया उन्होंने कांग्रेस को सलाह देते हुए कहा कि काग्रेस सत्ता परिवर्तन का सपना देखना छोड़ दें तथा कांग्रेस अपनी पार्टी में परिवर्तन लाने के लिए काम करें उन्होंने कहा कि दो साल से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन काग्रेस अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष तलाक नहीं चुन पाई है उन्होंने कहा कि 13 जिलों वाला प्रदेश में काग्रेस के पांच प्रदेश अध्यक्ष हैं जो बड़े हंसी की बात है उन्होंने कहा कि हारी हुई कांग्रेस ,थकी हुई कांग्रेस, निराश हताश काग्रेस ,जिसके पास ना दिशा ना निति है बिना नेतृत्व वाली ऐसी काग्रेंस जो सत्ता परिवर्तन का सपना देख रही है यहां उसका सपना ही रह जाएगा उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ना देश का भला कर पाएगा ना प्रदेश का।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में जिस तरह से विकास कार्यों को कर रही है उसको लेकर आम जनता के बीच पार्टी जाएगी और आम लोगों का आशीर्वाद लेगी और आगामी 2022 में ही भाजपा सत्ता में दोबारा काबिज होगी।

Continue Reading
You may also like...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823