wh सूबे के कद्दावर नेता यशपाल आर्य और संजीव आर्य के कांग्रेस में वापसी पर पूर्व कैबिनेट मंत्री दुर्गापाल के आवास पर काग्रेंस कार्यकर्ताओ ने बांटी मिठाई। - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

सूबे के कद्दावर नेता यशपाल आर्य और संजीव आर्य के कांग्रेस में वापसी पर पूर्व कैबिनेट मंत्री दुर्गापाल के आवास पर काग्रेंस कार्यकर्ताओ ने बांटी मिठाई।

मुकेश कुमार

लालकुआ भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे यशपाल आर्य और उनके विधायक पुत्र संजीव आर्य के कल कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर आज दूसरे दिन भी काग्रेंस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा क्षेत्र के बरिष्ठ काग्रेंस नेता एंव पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चन्द्र दुर्गापाल के आवास पर बैठक आयोजित मिष्ठान वितरण किया।
बताते चले कि भाजपा सरकार में काबीना मंत्री बाजपुर से विधायक यशपाल आर्या और उनके विधायक पुत्र संजीव आर्य सोमवार को नई दिल्ली में पार्टी आलाकमान के समक्ष कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए वही यशपाल आर्य और संजीव आर्य के कांग्रेस में शामिल होने के बाद सूबे में काग्रेसी पूरी उत्साहित है इसी के चलते आज दूसरे दिन भी काग्रेस कार्यकर्ताओं ने बरिष्ठ काग्रेंस नेता एंव पूर्व केबिनेट मंत्री हरीश चन्द्र दुर्गापाल के आवास पर बैठक आयोजित मिठाई का वितरण किया इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि यशपाल आर्या के पार्टी में आने से आगामी विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय मिलेगी उन्होंने कहा कि भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है उन्होंने ने कहा कि दलित उत्पीड़न, महिलाओं का उत्पीड़न, युवाओं को नौकरी ना देना, विकास कार्य ठप होना तथा महंगाई से आम जनता त्राहि-त्राहि कर रही है जनता की इस पीड़ा के कारण दोनों विधायकों का भाजपा से मोहभंग हो गया है इसलिए भाजपा को अलविदा कह कर कांग्रेस का पुन:दामन थाम लिया है दोनों नेताओं का स्वागत किया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश से भाजपा सरकार का जाना तय है। सरकार की जन विरोधी नीतियों एवं किसान विरोधी कृषि कानूनों से हर वर्ग का तबका परेशान है यशपाल आर्य ने सही समय पर उचित कदम उठाया है इसका फायदा संगठन को अवश्य मिलेगा। खासतौर पर नैनीताल और सीमांत क्षेत्र में उनकी वापसी से पार्टी को मजबूती मिलेगी उन्होंने कहा कि अभी तो यहां शुरुआत है उन्होंने दावा किया है कि भाजपा के कई वरिष्ठ नेता कांग्रेस पार्टी के संपर्क में हैं और जल्दी वे कांग्रेस में शामिल होगे ।
उन्होंने दावा किया कि इस बार कांग्रेस पार्टी 60 सीटों पर विजय हासिल करेगी। उन्होंने नैनीताल कि पूर्व विधायक और काग्रेंस महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या की नाराजगी पर कहा कि प्रदेश नेतृत्व शीघ्र उनसे वार्ता कर इस मामले को सुलझा लेगा उन्होंने कहा कि किसी तरह की कोई नाराजगी नहीं है सभी काग्रेंसी एकजुट है तथा आगामी चुनाव में सभी कांग्रेसजन पार्टी को मिलकर चुनाव लड़ाएंगे।

इस मौके पर कांग्रेस एससी विभाग के जिला अध्यक्ष इंद्रपाल ,उमेश कबडवाल, पुष्कर दानू , अर्जुन बिष्ट,मोहन कुडाई ,ललित मेहता सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Continue Reading
You may also like...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823