wh गौला नदी में लगे वाहनों से गिर रहा उपखनिज, मंडरा रहा हादसों का डर, हरकत में आया नगर पंचायत, देखें खबर का असर - UK LIVE 24 NEWS NETWORK गौला नदी में लगे वाहनों से गिर रहा उपखनिज, मंडरा रहा हादसों का डर, हरकत में आया नगर पंचायत, देखें खबर का असर - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

गौला नदी में लगे वाहनों से गिर रहा उपखनिज, मंडरा रहा हादसों का डर, हरकत में आया नगर पंचायत, देखें खबर का असर

लालकुआं
रिपोर्ट:- शैलेन्द्र कुमार सिंह

सड़क हादसों का कारण बन रहे अनफिट वाहन

लालकुआं में सड़क हादसों का करण गौला नदी से उपखनिज लेकर निकलने वाले वाहन बना रहे हैं और ये वजह वाहनों का अनफिट होना है जिसकी वजह से रेता, बजरी, आईबीएम आदि लेकर गौला नदी से निकलने वाले वाहन खराब बॉडी की वजह से जहां-तहां गिर जाता है

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में स्वरोजगार को बढ़ावा देने की पहल, चेयरमैन लोटनी ने रखा प्रस्ताव ये अहम प्रताव........

जिसकी वजह से आवागमन करने वालों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है और दुर्घटनाओं को खतरा बना रहता है।

स्थानीय निवासी व मेडिकल स्वामी राजकुमार सेतिया ने बताया कि गौला नदी से निकलने वाले वाहन अनफिट है जिनकी बॉडी काफी पुरानी और डैमेज हो चुकी है जिसकी वजह से ब्रेकर आदि जगहों पर उपखनिज गिर जाता है और हादसों का डर बना रहता है। एक स्थानीय दुकानदार आरिश ने बताया कि पूर्व में उपखनिज गिरने की वजह से उनकी दुकान को काफी नुकसान पहुंचा था बावजूद इसके परिवहन विभाग पूरे मामले की अनदेखी कर रहा है और भुगतना आम जनमानस को पड़ रहा है। स्थानीय दुकानदारों ने पूरे मामले पर पुलिस से मिलकर समस्या के समाधान की बात कही है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) दीपेंद्र सिंह कोश्यारी की सहभागिता में बिंदुखत्ता व हल्दूचौड़ में ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ हुए आयोजित.........

इधर यह खबर UK LIVE 24 पर प्रसारित-प्रचारित होने के बाद नगर पंचायत लालकुआं ने हरकत में आकर मौके पर अपने पर्यावरण मित्र भेजें जिन्होंने सड़कों पर गिरे उपखनिज को साफ किया। हालांकि यह एक अस्थाई समाधान है जब तक पूरे मामले में परिवहन विभाग गंभीरता नहीं दिखाता है तब तक यह समस्या भविष्य में भी बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में स्वरोजगार को बढ़ावा देने की पहल, चेयरमैन लोटनी ने रखा प्रस्ताव ये अहम प्रताव........

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823