wh बिन्दुखत्ता (लालकुआं) ब्यूटी पार्लर में लगी आग, लाखों का समान जलकर राख - UK LIVE 24 NEWS NETWORK बिन्दुखत्ता (लालकुआं) ब्यूटी पार्लर में लगी आग, लाखों का समान जलकर राख - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

बिन्दुखत्ता (लालकुआं) ब्यूटी पार्लर में लगी आग, लाखों का समान जलकर राख

लालकुआं। ब्यूटी पार्लर में लगी आग, लाखों का समान जलकर राख

लालकुआं। निकटवर्ती क्षेत्र इंदिरा नगर प्रथम बिंदुखत्ता में भगवती मंदिर के पास स्थित एक ब्यूटी पार्लर की दुकान में शॉर्टसर्किट के चलते आग लग गई। इस दौरान दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया पीड़िता ने बताया कि लगभग 6 से 7 लाख रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है।

इंदिरा नगर द्वितीय बिंदुखत्ता निवासी ब्यूटी पार्लर संचालिका बबीता लोहनी पत्नी लोकेश लोहनी ने क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह बिष्ट, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं और तहसीलदार को पत्र देते हुए अवगत कराया है कि वह बीती दिनांक 27 अप्रैल को शाम ढलने के बाद रोज की भांति अपना ब्यूटी पार्लर बंद करके अपने घर को चली गई थी।

अगली सुबह जैसे ही वह अपने पार्लर में पहुंची तो वहां अंदर रखा सारा सामान जिसमें पार्लर की मशीनें, कुर्सियां, ड्रेसिंग, शीशा, कॉस्मेटिक का सारा सामान, इनवर्टर पंखे और लाइटें आदि सब जलकर राख हो चुके थे कुल मिलाकर 6 से 7 लाख रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित ने कहा है कि उनके पास आजीविका का यह एकमात्र स्रोत था। उन्होंने विधायक मोहन सिंह बिष्ट को पत्र भेजते हुए कहा है कि उन्हें यथा संभव अधिक से अधिक आर्थिक सहायता प्रदान की जाए ताकि वह पुनः अपनी आजीविका सुचारू रूप से प्रारम्भ कर सकें। साथ ही कोतवाली लालकुआं में शिकायती पत्र देते हुए उन्होंने प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया है। पूरे मामले में क्षेत्रीय पटवारी द्वारा निरीक्षण किया जा चुका है।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823