wh चाट की दुकान में घुसा चीतल का वन विभाग ने किया रेस्क्यू”जंगल में छोड़ा सुरक्षित। - UK LIVE 24 NEWS NETWORK चाट की दुकान में घुसा चीतल का वन विभाग ने किया रेस्क्यू”जंगल में छोड़ा सुरक्षित। - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

चाट की दुकान में घुसा चीतल का वन विभाग ने किया रेस्क्यू”जंगल में छोड़ा सुरक्षित।

मुकेश कुमार

लालकुआ तराई पूर्वी गोला रेंज के जंगल से एक चीतल भटकता हुआ बिन्दूखत्ता के काररोड स्थित एक चाट भंडार कि दुकान में पहुंच गया चीतल को देखने के लिए मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई चीतल भीड़ को देखकर डर गया जिसके बाद लोगो ने इसकी सूचना वन विभाग को दी मौकै पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर उसे गोला रेंज के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया।
यहां प्राप्त जानकारी के आनुसार आज दोपहर करीब एक बजे तराई पूर्वी गोला रेंज के जंगल से भागते हुए एक चीतल बिन्दूखत्ता के काररोड स्थित पाडे चाट भंडार कि दुकान में घुस गया दुकान में घुसे चीतल को देखकर लोगों की मौके पर भारी भीड लग गयी जिससे चीतल घबरा गयी वही ग्रामीणों की सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी आर पी जोशी ने वन विभाग की टीम मौके पर भेजी। जहां टीम ने चीतल को चाट भंडार कि दुकान से सुरक्षित बाहर निकाला और गौला रेंज के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया इधर वन क्षेत्राधिकारी आर पी जोशी ने बताया कि चीतल करीब डेढ़ साल का है बताया कि चीतल एकदम स्वस्थ व सुरक्षित है। इधर वन विभाग की टीम में वन आरक्षी पान सिंह मेहता, नीरज रावत मौजूद रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823