wh घर में घुसें सांप का वन विभाग ने किया रैस्क्यू”छोड़ा सुरक्षित जंगल। - UK LIVE 24 NEWS NETWORK घर में घुसें सांप का वन विभाग ने किया रैस्क्यू”छोड़ा सुरक्षित जंगल। - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

घर में घुसें सांप का वन विभाग ने किया रैस्क्यू”छोड़ा सुरक्षित जंगल।

मुकेश कुमार

लालकुआ के बिन्दूखत्ता क्षेत्र के इन्द्रानगर द्वितीय स्थित एक घर में एक सांप घुस गया जिसे देखते ही लोगों में हड़कंप मच गया सांप की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई जिसके बाद वनकर्मी ने सांप का रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ा।
दरअसल बिन्दूखत्ता क्षेत्र के इन्द्रानगर द्वितीय स्थित एक घर के अंदर अचानक धामन सांप दिखाई देने से परिवार में हड़कंप मच गया सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सांप का रेस्क्यू किया. जानकारी के मुताबिक धामन सांप विषविहीन होता है जंगल किनारा होने के कारण यह सांप आसपास के घरों में पहुंच जाता है इस प्रजाति के सांप का मुख्य भोजन छोटे सांप और मेंढक होते हैं शरीर की बनावट के हिसाब से यह सांप बेहद डरावने लगते हैं जिसकी वजह से लोग सांप को देखते ही डर जाते हैं।
इधर वन आरक्षी पान सिंह मेहता ने बताया कि सांप का रेस्क्यू कर लिया गया है जिसे जंगल में छोड़ा जाएगा बताया कि इन दिनों उमस होने की वजह से पूरे क्षेत्र के घरों में सांप घुसने की सूचना मिल रही है। इधर रैस्क्यू टीम में वन कर्मी नीरज रावत,हरीश शर्मा मौजूद रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823