wh लालकुआं। युवा मोर्चा सहित भाजपा नेताओं ने संभाली अजय भट्ट के प्रचार की कमान, विधायक मोहन बिष्ट भी रहे मौजूद - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लालकुआं। युवा मोर्चा सहित भाजपा नेताओं ने संभाली अजय भट्ट के प्रचार की कमान, विधायक मोहन बिष्ट भी रहे मौजूद - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं। युवा मोर्चा सहित भाजपा नेताओं ने संभाली अजय भट्ट के प्रचार की कमान, विधायक मोहन बिष्ट भी रहे मौजूद

युवा मोर्चा ने संभाली अजय भट्ट के प्रचार की कमान
लालकुआं।
रिपोर्ट:- शैलेन्द्र कुमार सिंह

लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज है और बीजेपी ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है यहां लालकुआं में युवा मोर्चा सहित भाजपा नेताओं ने अजय भट्ट के प्रचार की कमान संभाल ली है।

इस दौरान विधायक मोहन सिंह बिष्ट भी युवा मोर्चा और भाजपा नेताओं के साथ मौजूद रहे। उन्होंने लालकुआं मुख्य बाजार में प्रत्येक दुकानों पर जाकर अजय भट्ट के पक्ष में वोट करने की अपील की।

इस दौरान विधायक मोहन बिष्ट ने कहा कि कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह का माहौल है साथ ही विकास कार्यों को लेकर वह जनता के बीच में है और इस बार लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से पिछली बार के मुकाबले वोटों से लोकसभा प्रत्याशी अजय भट्ट को जिताने का संकल्प लिया है।

उन्होंने कहा की जनता का रुझान भी भाजपा के पक्ष में है और लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों के बलबूते इस बार अजय भट्ट दुगने से अधिक वोटो से विजयश्री हासिल करेंगे।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823