wh लालकुआं। विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी से अभद्रता मामले पर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ने कांग्रेस पर साधा निशाना - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लालकुआं। विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी से अभद्रता मामले पर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ने कांग्रेस पर साधा निशाना - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं। विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी से अभद्रता मामले पर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ने कांग्रेस पर साधा निशाना

लालकुआं। विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी से अभद्रता मामले पर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ने कांग्रेस पर साधा निशाना

लालकुआं
रिपोर्ट:- शैलेन्द्र कुमार सिंह

कुछ दिन पूर्व सदन में विधानसभा अध्यक्ष रितु भूषण खंडूरी से अभद्रता करने के मामले में भारतीय जनता युवा मोर्चा लालकुआं मंडल अध्यक्ष प्रमांशु श्रीवास्तव ने कांग्रेस पार्टी एवं उनके विधायकों पर निशाना साधते हुए इसे मातृशक्ति का अपमान कहा है।

प्रमांशु श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा, लालकुआं

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जहां एक और भारतीय जनता पार्टी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देकर उसे साकार करने की मुहिम में जुटी हुई है तो वहीं कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी इस नारे को धूमिल करने का काम कर रहे हैं और एक सम्मानित पद पर बैठी महिला का अपमान करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

उन्होंने कहा काग्रेस के इस कृत्य से नाराज होकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा हाल ही में कांग्रेस पार्टी एवं उनके विधायकों का पुतला फूंकने का कार्य भी किया जा चुका है उन्होंने कहा कि मातृशक्ति का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भारतीय जनता पार्टी एवं सरकार मातृशक्ति के सम्मान में हमेशा मैदान में है।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823