wh लालकुआं। निष्पक्ष पत्रकारिता मौजूदा समय की जरूरत, साप्ताहिक समाचार पत्र फाइनल कॉल के स्थापना दिवस पर वक्ताओं का उद्बोधन - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लालकुआं। निष्पक्ष पत्रकारिता मौजूदा समय की जरूरत, साप्ताहिक समाचार पत्र फाइनल कॉल के स्थापना दिवस पर वक्ताओं का उद्बोधन - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं। निष्पक्ष पत्रकारिता मौजूदा समय की जरूरत, साप्ताहिक समाचार पत्र फाइनल कॉल के स्थापना दिवस पर वक्ताओं का उद्बोधन

निष्पक्ष पत्रकारिता मौजूदा समय की जरूरत
साप्ताहिक समाचार पत्र फाइनल कॉल के स्थापना दिवस पर वक्ताओं का उद्बोधन।


लालकुआं शहर के जगदीश होटल में साप्ताहिक समाचार पत्र फाइनल काल के 16 वें स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि विधायक डॉ मोहन बिष्ट महात्मा सत्यबोधानंद जी प्रख्यात भजन गायक गौ भक्त गोपीनाथ दास प्रभु जी एवं अन्य गणमान्य लोगों ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मौजूदा समय में निष्पक्ष पत्रकारिता सबसे बड़ी आवश्यकता है क्योंकि निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से ही समाज को सही दिशा व रोशनी दिखाई जा सकती है वक्ताओं ने कहा कि डिजिटल मीडिया के दौर में भी लघु एवं मध्यम समाचार पत्रों का प्रकाशन करना बहुत बड़ी चुनौती है और यह सब मजबूत इच्छाशक्ति के चलते संभव होता है इस दौरान राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय हल्दूचौड़ की डॉक्टर मीरा जोशी को उनके 11 वर्ष तक की सराहनीय सेवा के लिए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया वक्ताओं ने कहा कि उनके द्वारा आयुर्वेद के क्षेत्र में सराहनीय योगदान दिया गया और वास्तव में एक चिकित्सक के रूप में उन्होंने अपने उत्तरदायित्व का बखूबी निर्वहन किया कार्यक्रम में जीजीआईसी दौलिया हल्दूचौड़ की सर्वोच्च अंक प्राप्त छात्रा योगिता अधिकारी के अलावा योग के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले श्रीमती अर्चना भट्ट दीपक पांडे को भी सम्मानित किया गया इसके अलावा स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर के हिस्सा लेने वाले समाजसेवी दान सिंह अधिकारी को भी शाल उड़ा कर सम्मानित किया गया इस अवसर पर मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद सिंह प्रेस क्लब अध्यक्ष बीसी भट्ट वरिष्ठ पत्रकार रमाकांत पंत प्रख्यात शिक्षाविद समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार बसंत पांडे कार्यक्रम के मुख्य आयोजक अजय उप्रेती वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश जोशी दीप जोशी राजेश नेगी उमेश राणा देवेंद्र भंडारी गोपाल भट्ट तिलकधारी पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा हरेंद्र बोरा राजेंद्र सिंह खनवाल हरीश भट्ट सचिन गुप्ता मुन्ना अंसारी श्रीमती गीता भट्ट बीना जोशी तारा पांडे जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823