wh लालकुआं। एक्शन में SDM परितोष वर्मा, मानसून से पहले किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, देखें इंटरव्यू और वीडियो - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लालकुआं। एक्शन में SDM परितोष वर्मा, मानसून से पहले किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, देखें इंटरव्यू और वीडियो - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं। एक्शन में SDM परितोष वर्मा, मानसून से पहले किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, देखें इंटरव्यू और वीडियो

लालकुआं
एसडीएम ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा

रिपोर्ट:- शैलेन्द्र कुमार सिंह

एसडीएम परितोष वर्मा ने राजस्व विभाग की टीम के साथ मानसून सीजन में होने वाले बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया इस दौरान उनके साथ नगर पंचायत लालकुआं के अधिशासी अधिकारी राहुल सिंह और स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौजूद रही।

उन्होंने सबसे पहले दूरस्थ क्षेत्र श्रीलंका टापू का दौरा किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि श्रीलंका टापू में पूर्ति निरीक्षक को भी दिशा निर्देश दे दिए गए हैं ताकि यहां 3 महीने का राशन स्टॉक किया जा सके इसके अलावा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने हेलीपैड का भी सर्वे किया है ताकि श्रीलंका टापू का संपर्क कटने पर या फिर किसी विषम परिस्थिति में यहां हेलीकॉप्टर का उपयोग किया जा सके और स्वास्थ्य विभाग को भी आवश्यक दवाइयां के लिए निर्देशित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा:- बनबसा कैबिनेट में 24 फैसलों पर मुहर, लालकुआं को भूमि अधिकार की बड़ी सौगात

इसके बाद उन्होंने बंगाली कॉलोनी क्षेत्र पहुंचकर बरसात के समय में होने वाले बाढ़ के प्रकोप से निजात दिलाने के लिए निरीक्षण किया उन्हीने कहा कि इस संबंध में वह उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट प्रेषित करेंगे साथ ही वन निगम और वन विभाग के अधिकारियों के साथ भी वार्ता करेंगे ताकि समस्या का समाधान समय से पहले किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा:- बनबसा कैबिनेट में 24 फैसलों पर मुहर, लालकुआं को भूमि अधिकार की बड़ी सौगात

इस मौके पर तहसीलदार हल्द्वानी सचिन कुमार, नगर पंचायत लालकुआं के अधिशासी अधिकारी राहुल सिंह, रजिस्ट्रार कानूनगो मोहित बोरा, पटवारी लक्ष्मी नारायण यादव, स्वास्थ्य विभाग से चिकित्साधिकारी डॉक्टर लव पांडे सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823