wh हल्दूचौड़/नोएडा:- जन्मदिन पर अमित कुमार ने चैरिटेबल ट्रस्ट को दिए ₹21 हजार, समाजसेवी शुभम अंडोला की पहल ला रही रंग……. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK हल्दूचौड़/नोएडा:- जन्मदिन पर अमित कुमार ने चैरिटेबल ट्रस्ट को दिए ₹21 हजार, समाजसेवी शुभम अंडोला की पहल ला रही रंग……. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

हल्दूचौड़/नोएडा:- जन्मदिन पर अमित कुमार ने चैरिटेबल ट्रस्ट को दिए ₹21 हजार, समाजसेवी शुभम अंडोला की पहल ला रही रंग…….

जन्मदिन पर अमित कुमार ने चैरिटेबल ट्रस्ट को दिए ₹21 हजार

जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए सहयोग, सेवा अभियान को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

हल्दूचौड़। गरीब, असहाय और जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए समाजसेवी शुभम अंडोला द्वारा स्थापित हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से चलाए जा रहे सेवा अभियान में लगातार सहयोग का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में अविघ्ना टेलीमेशन, नोएडा (गौतम बुद्ध नगर) के ऑनर एवं समाजसेवी अमित कुमार ने अपने जन्मदिन के अवसर पर ट्रस्ट को ₹21,000 की सहयोग राशि प्रदान की।

अमित कुमार ने कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसर पर जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना उनके लिए खुशी और संतोष का विषय है। उन्होंने ट्रस्ट के माध्यम से समाज के गरीब और जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी सहयोग जारी रखने की बात कही।

ट्रस्ट के संस्थापक समाजसेवी शुभम अंडोला ने अमित कुमार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जरूरतमंदों की सेवा के लिए मिलने वाला प्रत्येक सहयोग ट्रस्ट के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अमित कुमार भले ही नोएडा में रहते हैं, लेकिन जरूरतमंद परिवारों के प्रति उनकी संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना सराहनीय है। अपने जन्मदिन पर ₹21 हजार की राशि जरूरतमंदों के लिए समर्पित करना समाज के अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणादायी उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि जन्मदिन, शादी की सालगिरह अथवा किसी अन्य शुभ अवसर पर अपनी खुशी का कुछ हिस्सा जरूरतमंद परिवारों के साथ साझा किया जाए तो इससे किसी के जीवन में उम्मीद और मुस्कान लाई जा सकती है। ट्रस्ट का उद्देश्य समाज के ऐसे परिवारों तक सहायता पहुंचाना है, जिन्हें वास्तव में इसकी आवश्यकता है।

शुभम अंडोला ने अमित कुमार एवं उनके परिवार के प्रति आभार जताते हुए भगवान भोलेनाथ से उनके सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से भी सेवा कार्यों में आगे आकर सहयोग करने की अपील की।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823