wh लालकुआं। यहां बॉलीबॉल टूर्नामेंट का हुआ उद्घाटन, इन टीमों के बीच खेले गए मैच - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लालकुआं। यहां बॉलीबॉल टूर्नामेंट का हुआ उद्घाटन, इन टीमों के बीच खेले गए मैच - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं। यहां बॉलीबॉल टूर्नामेंट का हुआ उद्घाटन, इन टीमों के बीच खेले गए मैच


हल्दूचौड़।
जयपुर खीमा गांव में जय मां कालिका यूथ क्लब व युवक मंगल दल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित दो दिवशीय बालीबाल टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी और हल्दूचौड़ क्लब के बीच खेला गया ग्राफिक एरा ने हल्दूचौड़ क्लब को दोनों सेटों पराजित कर अगले राउंड में प्रवेश किया।

लालकुआं। यहां बॉलीबॉल टूर्नामेंट का हुआ उद्घाटन, इन टीमों के बीच खेले गए मैच

दूसरा मैच बमेटा क्लब व हीरानगर के बीच खेला गया जिसमें हीरानगर की टीम में बेहतरीन प्रदर्शन कर मैच जीत लिया इसके अलावा तीसरा मैच यूपीसीएल व बिंदुखता के बीच खेला गया और बिंदुखत्ता की टीम ने यूपीसीएल को सिकस्त्त देते हुए अगले राउंड में जगह बनाई।

टूर्नामेंट में 20 टीमें प्रतिभाग कर रविवार को प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में स्थानीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से सुदूरवर्ती ग्रामीण अंचलों में छुपी प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलता है इस दौरान उन्होंने ग्रामीण स्तर पर इस तरह की बेहतरीन प्रतियोगिता कराए जाने पर आयोजकों की प्रशंसा की।


इस दौरान आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान सीमा पाठक द्वारा की गई उदघाटन समारोह वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत नरूला,कीर्ति पाठक, राजेन्द्र अधिकारी, रमेश गोस्वामी, योगेश कपिल,अनुज कबडवाल, मौजूद रहे।
प्रतियोगिता में सौरभ गरवाल और जीतू ने निर्णायक की भूमिका निभाई आयोजकों ने बताया की आज शाम तक अन्य प्रदेशों से भी टिमें पहूंच जायेंगी जिस कारण कल टूर्नामेंट में बहुत ही रोमांचक मुकाबले होंगे और फाइनल भी कल खेला जाएगा।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823