wh लालकुआं। रेलवे ट्रैक के पास मिला अज्ञात शव, ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु की जताई जा रही आशंका - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं। रेलवे ट्रैक के पास मिला अज्ञात शव, ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु की जताई जा रही आशंका

सिडकुल हाल्ट ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।


जीआरपी पुलिस लालकुआं चौकी के प्रभारी नीरज जोशी ने बताया कि लालकुआं जंक्शन क्षेत्र अंतर्गत सिडकुल हाल्ट के पास रेलवे ट्रैक पर आज प्रातः एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। जिस पर मौके पर पुलिस बल ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए मृतक की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए, उन्होंने बताया कि संभवत ट्रेन से उतरने के चलते उक्त हादसा होने पर व्यक्ति की मृत्यु हुई है।

मृतक के शव का पंचनामा भरकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया, इस मौके पर एएसआई चंद्रशेखर उपाध्याय, राजेश सिंह मेहरा, और भुवन भट्ट सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद थे। मृतक की उम्र 40 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है, तथा मृतक के शव के पास से शिनाख्त करने के लिए कोई भी सामान बरामद नहीं हुआ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823