wh लालकुआं के मोटाहल्दू में खुला आधुनिक मशीनों से लैस जिम सेंटर” मिस्टर वर्ल्ड ने किया उद्घाटन। - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लालकुआं के मोटाहल्दू में खुला आधुनिक मशीनों से लैस जिम सेंटर” मिस्टर वर्ल्ड ने किया उद्घाटन। - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं के मोटाहल्दू में खुला आधुनिक मशीनों से लैस जिम सेंटर” मिस्टर वर्ल्ड ने किया उद्घाटन।

लालकुआं निकटवर्ती क्षेत्र मोटाहल्दू स्थित चौराहे पर आज मसल्स मॉन्सटर जिम सेंटर कि शुरूआत की गई जिम का उद्घाटन बरिष्ठ समाजसेवी चंदन जोशी एंव पूर्व में दो बार मिस्टर इंडिया व एक बार 20-20 मिस्टर वर्ल्ड रहे शैंकी तन्वर ने सयुंक्त रूप से फीता काटकर किया उन्होंने जिम के प्रबंधक नितिन जोशी को जिम खोलने की बधाई देते हुए कहा कि युवाओं को अपनी सेहत के प्रति ध्यान देना चाहिए एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ जीवन का वास होता है।
उन्होंने कहा कि देवभूमि का युवा जिस तरह नशों के चंगुल में धंसता जा रहा है, उसमें जरूरी है कि युवा वर्ग अधिक से अधिक खेलों व जिम में अपना समय गुजारें उन्होंने जिम के मध्यम से युवाओं को कसरत करने और अपने स्वास्थ्य के प्रति सावचेत रहने कि अपील की उन्होंने कहा कि सतुलित शरीर के लिए जिम की उपयोगिता वर्तमान समय में काफी बढ़ गई है उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में जिम को खोला जाना क्षेत्र के लिए खुशी कि बात है इसके खुलने से ग्रामीण के लोग भी स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में खुला सैसी नेल्स एंड फैशन स्टूडियो, महिलाओं को मिलेगा फैशन और नेल आर्ट का नया ठिकाना
लालकुआं के मोटाहल्दू में खुला आधुनिक मशीनों से लैस जिम सेंटर” मिस्टर वर्ल्ड ने किया उद्घाटन।

इधर बरिष्ठ समाजसेवी एंव मसल्स मोंक जिम सेंटर हल्दूवानी के प्रबंधक जितेंद्र सिंह बोरा ने कहा कि आज की तनाव भरी जिंदगी में शरीर के लिए कसरत बहुत जरूरी है इसलिए लोगों को अपनी सेहत की सही संभाल व बेहतर शारीरिक फिटनेस के लए जिम को ज्वाइन करना चाहिए ताकि वे अपना काम अधिक चुस्ती फुर्ती से निपटा सकें और बीमारियों से दूर रहें।
वही जिम प्रबंधक नितिन जोशी ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि जिम में अत्याधुनिक मशीनें लगाई गई हैं, जिससे युवा अपने शरीर को हेल्दी बना सकते हैं उन्होंने कहा कि वे युवा वर्ग को अच्छी सेहत बनाने के प्रति वचनबद्ध हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में खुला सैसी नेल्स एंड फैशन स्टूडियो, महिलाओं को मिलेगा फैशन और नेल आर्ट का नया ठिकाना


इस मौकै पर मुख्य रूप से भगवती देवी, प्रधान पति कीर्ति पाठक, भाजपा नेता कमलेश चंदौला,व्यापार मंडल अध्यक्ष सदीप पाडे,मनीष सिंह बोरा, वासु भंडारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823