Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव: 13वें राउंड के बाद बढ़ी प्रत्याशियों की धड़कनें

लालकुआं। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल चुनाव की मतगणना का 13वां चरण सम्पन्न होने के साथ ही चुनावी सरगर्मियां और तेज हो गई हैं। विभिन्न पदों पर प्रत्याशियों के बीच मुकाबला लगातार रोचक बना हुआ है और अंतिम परिणाम को लेकर उत्सुकता बढ़ती जा रही है।

अध्यक्ष पद पर दीवान सिंह बिष्ट ने 439 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंद्वी नरेश चौधरी (199 मत) पर 240 मतों की मजबूत बढ़त बना ली है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर महेश भट्ट 332 मतों के साथ अग्रणी बने हुए हैं, जबकि विशाल झा को 182 और मनोज मौर्या को 91 मत प्राप्त हुए हैं।

कोषाध्यक्ष पद पर विनोद पांडे 349 मतों के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि सुजीत कुमार गिरी को 261 मत मिले हैं। महामंत्री पद पर नंदन सिंह राणा 333 मतों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि अमजद खान को 305 मत प्राप्त हुए हैं। दोनों के बीच 28 मतों का अंतर बना हुआ है।

उपाध्यक्ष पद पर प्रकाश कुमार 333 मतों के साथ सबसे आगे हैं, जबकि किशन भट्ट को 149 और भुवन सिंह बिष्ट को 139 मत प्राप्त हुए हैं। संगठन मंत्री पद पर जितेन्द्र गुप्ता 345 मतों के साथ मजबूत स्थिति में हैं, जबकि करीम खान को 177 मत मिले हैं।

13वें चरण की मतगणना के बाद कई पदों पर बढ़त का अंतर बढ़ा है, जबकि महामंत्री पद पर मुकाबला अभी भी दिलचस्प बना हुआ है। आगामी चरणों की मतगणना के साथ प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की धड़कनें तेज हो गई हैं तथा सभी की निगाहें अंतिम परिणाम पर टिकी हुई हैं।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823