wh लालकुआं पहुंचे विशालकाय भालू का देर रात वन विभाग ने बमुश्किल किया रेस्क्यू, देखें रेस्क्यू वीडियो और डिटेल….. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लालकुआं पहुंचे विशालकाय भालू का देर रात वन विभाग ने बमुश्किल किया रेस्क्यू, देखें रेस्क्यू वीडियो और डिटेल….. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं पहुंचे विशालकाय भालू का देर रात वन विभाग ने बमुश्किल किया रेस्क्यू, देखें रेस्क्यू वीडियो और डिटेल…..

लालकुआं।

आबादी क्षेत्र में भालू के आने से मचा हड़कंप, वन विभाग ने बमुश्किल किया रेस्क्यू, देखें रेस्क्यू वीडियो और डिटेल…..

देर रात स्लीपर फैक्ट्री में विशालकाय भालू के पहुंचने से हड़कंप मच गया। भालू स्लीपर फैक्ट्री की बाउंड्री पार कर उसके अंदर घुस गया और स्लीपर के चट्टों में जा छुपा। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंचकर वन विभाग के चिकित्सकों के देखरेख में उसे ट्रेंकुलाइज किया।

इस पूरे घटनाक्रम में रात्रि 11:00 से लेकर सुबह 4:00 बजे तक का समय लग गया। इसके बाद विशालकाय भालू को वन विभाग की फोर्स ने पकड़ लिया और उसे अपने साथ ले गए गौला रेंज में रेंजर चंदन सिंह अधिकारी ने बताया कि भालू का सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया है जिसे उसके प्राकृतिक आवास जंगल में छोड़ दिया गया है।

बताते चलें कि जंगल में पानी की समस्या होने के बाद कई बार वन्य जीव आबादी क्षेत्र में आ जाते हैं। वहीं आबादी क्षेत्र में भालू की दस्तक से लोगों में डर का माहौल है।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823