Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड का एक और लाल देश सेवा के लिए शहीद, उम्र महज 24 वर्ष…..

उत्तराखंड का एक और लाल देश सेवा करते शहीद हो गया। अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर तहसील के चनौदा, बूंगा निवासी कमल सिंह भाकुनी मणिपुर में शहीद हो गए। 


जानकारी के मुताबिक मणिपुर में तैनात 16 कुमाऊं रेजीमेंट के सैनिक कमल सिंह भाकुनी (24) को ड्यूटी के दौरान संदिग्ध हालात में गोली लग गई। जिसमें वह शहीद हो गये। वह चार वर्ष पूर्व सेना में भर्ती हुए थे। बताया गया है कि 25 दिन पूर्व ही वह अवकाश के बाद ड्यूटी पर लौटे थे। गोली कैसे लगी, इसकी स्पष्ट जानकारी किसी को नहीं है। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। 

यह भी पढ़ें 👉  यहां बनने जा रहा भगवामयी एक नया जिला, थाने-चौकियों में मुकदमे भी होंगे दर्ज, देखें रिपोर्ट........

बेटे की शहादत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। उनका पार्थिव शरीर बुधवार को उनके गांव पहुंचेगा। शहीद के पिता चंदन सिंह भाकुनी गांव में ही खेती-बाड़ी करते हैं जबकि माता दीपा भाकुनी गृहणी हैं। उनका बड़ा भाई प्रदीप भाकुनी भी सेना में है।

यह भी पढ़ें 👉  यहां बनने जा रहा भगवामयी एक नया जिला, थाने-चौकियों में मुकदमे भी होंगे दर्ज, देखें रिपोर्ट........

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823