wh बागेश्वर/भीमताल:- हरेला पर्व पर जौलकांडे में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया पौधारोपण - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

बागेश्वर/भीमताल:- हरेला पर्व पर जौलकांडे में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया पौधारोपण

हरेला पर्व पर जौलकांडे में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया पौधारोपण

बागेश्वर। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर जनपद बागेश्वर के जौलकांडे क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सहभागिता करते हुए प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण के महत्व पर जोर देते हुए लोगों से प्रकृति संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान “हर गांव का यही पैगाम, एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। उन्होंने कहा कि हरेला पर्व प्रकृति और मानव के अटूट संबंध का प्रतीक है तथा यह हमें पर्यावरण के प्रति अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है।

उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पार्टी पदाधिकारियों तथा क्षेत्रीय नागरिकों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने हरेला पर्व की परंपरा को आगे बढ़ाने और प्रकृति संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के उपरांत कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों से भेंट कर हरेला पर्व की शुभकामनाएं दीं तथा क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823