wh कुमाऊं का एकमात्र जिला निर्वाचन कार्यालय जिसे हर बार किया जाता है शिफ्ट, वर्षों से चली आ रही ये परंपरा, जानें वजह - UK LIVE 24 NEWS NETWORK कुमाऊं का एकमात्र जिला निर्वाचन कार्यालय जिसे हर बार किया जाता है शिफ्ट, वर्षों से चली आ रही ये परंपरा, जानें वजह - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

कुमाऊं का एकमात्र जिला निर्वाचन कार्यालय जिसे हर बार किया जाता है शिफ्ट, वर्षों से चली आ रही ये परंपरा, जानें वजह

जिला निर्वाचन कार्यालय ऐसा भी है जो चुनावी रणभेरी के बजते ही अपने स्थान से शिफ्ट हो जाता है। यह जिला निर्वाचन कार्यालय नैनीताल का है।

जिला निर्वाचन कार्यालय से लेकर नैनीताल के रहने वाले लोगों से बात की जाए तो उनका यही जवाब होता है कि जब से होश संभाला या कार्य किया है, चुनाव कार्यालय को हल्द्वानी ले जाते ही देखा है।

बस इतने दिनों में एक बदलाव आया है कि पहले एक तरह से अस्थायी तौर पर कार्यालय पीपुल्स कॉलेज (मेडिकल कॉलेज परिसर) में जाता था, बाद के वर्षों में इसे एमबीपीजी कॉलेज में बनाया जाने लगा। जिला निर्वाचन कार्यालय नैनीताल तल्लीताल में है।

निर्वाचन से जुड़ीं सभी गतिविधियां संबंधित कार्यालय से होती हैं पर लोकसभा चुनाव या विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के साथ कार्यालय को पहाड़ से भाबर में लाया जाता है। चुनाव से जुड़ीं सभी गतिविधियां हल्द्वानी में बने अस्थायी निर्वाचन कार्यालय से ही संचालित होती हैं। व्यवस्था करीब तीन माह चलती है। यहीं पर ईवीएम को रखने के लिए स्ट्रांग रूम भी बनाया जाता है।

मतगणना का काम भी यहीं होता है। जिला निर्वाचन कार्यालय से कनिष्ठ लिपिक और सबसे पुराने कर्मियों में शामिल सुधीर कुमार बताते हैं कि वे 1989 से विभाग में काम कर रहे हैं, तब से कार्यालय को हल्द्वानी में शिफ्ट होते देख रहे हैं। वर्ष 2002 तक पीपुल्स कॉलेज में कार्यालय बनाया जाता था, 2007 से इसे एमबीपीजी कॉलेज में बनाया जाने लगा।

नैनीताल में ऐसा कोई स्थान नहीं है, जहां से इतने पोलिंग वाहनों का मूवमेंट कराया जा सके। नैनीताल के टूरिस्ट टाउन होने के साथ व्यवस्था आदि के दृष्टिगत निर्वाचन कार्यालय को हल्द्वानी लाया जाता है। बाद में कार्यालय नैनीताल पुन: चला जाता है। -वंदना, जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम नैनीताल

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823