wh कल हल्दूवानी के रामलीला मैदान में होगी हजारों भाजपाइयों की कांग्रेस में घर वापसी”– हरेंद्र बोरा वरिष्ठ कांग्रेसी - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

कल हल्दूवानी के रामलीला मैदान में होगी हजारों भाजपाइयों की कांग्रेस में घर वापसी”– हरेंद्र बोरा वरिष्ठ कांग्रेसी

मुकेश कुमार

लालकुआ कल 18 अक्टूबर को हल्दूवानी के रामलीला मैदान में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विकास पुरुष, स्वर्ग पंडित नारायण दत्त तिवारी की जयंती एवं पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस पार्टी द्वारा शंखनाद संकल्प यात्रा कि शुरुआत कि जायेगी इसके साथ ही भाजपा से कांग्रेस में वापस आये पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य एवं उनके पुत्र विधायक संजीव आर्य का कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा जहां कार्यक्रम में हजारों कि संख्या में भाजपा में गये कार्यकर्ताओ काग्रेस में वापसी करगें वही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए काग्रेंसी उत्साहित हैं।
इसी के तहत आज बरिष्ठ काग्रेस नेता हरेंद्र बोरा ने आयोजित प्रैसवार्ता में पत्रकारों से कहा कि सूबे कि भाजपा सरकार से आज आमजन परेशान हैं महंगाई बेरोजगारी पर लगाम लगाने में भाजपा के सरकार पुरी तरह फैल है उन्होंने कहा कि कल 18 अक्टूबर को हल्दूवानी के रामलीला मैदान में होने भव्य स्वागत सम्मान कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या काग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे।
उन्होंने कहा कि 2017 में भाजपा में गए हैं कांग्रेस के कद्दावर नेता यशपाल आर्य से काग्रेंस को भारी नुकसान उठाना पड़ा जिसके चलते काग्रेस मात्र 11 सीटों पर सिमट गई उन्होंने कहा अब 2022 से पहले यशपाल आर्य और उनके पुत्र सजीव आर्य कि घर वापसी से काग्रेंस को ऊर्जा ही नही मिली बल्कि बेहतर प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि यशपाल आर्य प्रदेश के कद्दावर नेताओं में एक हैं उन्होंने कहा कि श्री आर्य ने खटीमा, नैनीताल, बाजपुर ,मुक्तेश्वर सहित विधानसभा सीटों पर विधायक रहते हुए काम किया है तथा तराई भवर में उनका काफी दबदबा है जिसका फायदा कांग्रेस को अवश्य मिलेगा और आगामी 2022 में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।

Continue Reading
You may also like...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823