wh यहां संकुल स्तरीय गणित व विज्ञान मेले में छात्र- छात्राओं ने दिखाया अपना हुनर, पढ़ें खबर - UK LIVE 24 NEWS NETWORK यहां संकुल स्तरीय गणित व विज्ञान मेले में छात्र- छात्राओं ने दिखाया अपना हुनर, पढ़ें खबर - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

यहां संकुल स्तरीय गणित व विज्ञान मेले में छात्र- छात्राओं ने दिखाया अपना हुनर, पढ़ें खबर

हल्दूचौड़

संकुल स्तरीय गणित विज्ञान मेले में लक्ष्मण, अंश, लक्की, प्रीति, योगिता, धीरज, मीनाक्षी, कमलेश व मनीष ने लिया गोल्ड मेडल (एवं ब्लॉक स्तरीय गणित विज्ञान मेले हेतु चयनित) यहां जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के निर्देशो के अनुपालन के क्रम में हल्दूचौड़ स्थित संकुल हरिपुर बच्ची में संकुल स्तरीय गणित एवं विज्ञान मेला आयोजित किया गया।

यहां संकुल स्तरीय गणित व विज्ञान मेले में छात्र- छात्राओं ने दिखाया अपना हुनर, पढ़ें खबर

संकुल प्रभारी डी एस बिष्ट के नेतृत्व में एवं वरिष्ठ शिक्षिक श्री खत्री जी के मार्गदर्शन में आयोजित भव्य आयोजन में प्राथमिक स्तर पर 2 एवं जूनियर स्तर पर 7 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अनुपमा बमेटा एवं डॉ हिमांशु पांडे ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं/देहरादून:- विकास कार्यों को लेकर विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने देहरादून में की ताबड़तोड़ मुलाकातें, मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों व अधिकारियों से उठाए क्षेत्र के प्रमुख मुद्दे.....

उच्च प्राथमिक स्तरीय गणित क्विज में राo उo प्राo विo हिम्मतपुर चौमवाल के लक्ष्मण सिंह मेहरा ने गोल्ड, अo उo राo ईo काo हल्दूचौड़ की अंकिता टम्टा ने सिल्वर एवं राo उo प्राo विo दीना के हिमांशु जोशी ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल/हल्द्वानी:- भारी बारिश की चेतावनी के चलते नैनीताल में कल 5 सितम्बर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, आदेश जारी.....

गणित पोस्टर प्रतियोगिता में अंश सक्सेना, हिमांशु जोशी एवं तरुण सिंह विजेता रहे। जबकि विज्ञान पोस्टर प्रतियोगिता के गोल्ड सिल्वर एवं ब्रॉन्ज मेडल क्रमशः लक्की भट्ट, हिमानी आर्या एवं ललित सुयाल को मिले।

विज्ञान माडल प्रतियोगिता में प्रीति रूवाली, रानी आर्या, करन सिंह को मेडल मिले। विज्ञान को रूचिकर बनाने हेतु आयोजित कहानी/निबंध प्रतियोगिता के मेडल में योगिता जोशी, हर्षित शर्मा एवं धीरज कुमार तथा कविता लेखन में धीरज कुमार, शीला शर्मा एवं कुo निर्दोष ने क्रमशः गोल्ड सिल्वर एवं ब्रॉन्ज मेडल पर कब्ज़ा किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/लालकुआं:- विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने दी मंडल अध्यक्ष विजय ‘रोहित’ दुम्का को जन्मदिन की शुभकामनाएं
यहां संकुल स्तरीय गणित व विज्ञान मेले में छात्र- छात्राओं ने दिखाया अपना हुनर, पढ़ें खबर

प्राथमिक स्तर के गणित क्विज में कमलेश सिंह, धर्मेंद्र एवं मनीष कुमार को तथा प्राथमिक स्तर के गणित पोस्टर माडल में मनीष कुमार, मो सादिक व रोहित ने क्रमशः गोल्ड सिल्वर व ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किए।

यहां संकुल स्तरीय गणित व विज्ञान मेले में छात्र- छात्राओं ने दिखाया अपना हुनर, पढ़ें खबर

कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त शिक्षकों सहित प्रशिक्षु अध्यापकों एवं स्काउट गाइड द्वारा सराहनीय योगदान दिया गया।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823