wh उत्तराखंड कई जिलों में सुबह महसूस किए गए भूकंप के झटके” - UK LIVE 24 NEWS NETWORK उत्तराखंड कई जिलों में सुबह महसूस किए गए भूकंप के झटके” - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड कई जिलों में सुबह महसूस किए गए भूकंप के झटके”


नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में भी आज सुबह 6 के आसपास भूकंप का हल्का सा झटका महसूस किया गया। अभी जिसकी पूरी जानकारी नही मिल पाई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उत्‍तराखंड के कई जिलों में आज सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इससे लोग दहशत में आ गए और अपने घरों से बाहर निकल आए।

लोगों का कहना है कि झटके काफी तेज थे। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 5 बजकर 59 मिनट पर उत्‍तराखंड के चमोली, पौड़ी, अल्‍मोड़ा आदि जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। वही नैनीताल में 6 बजे के आसपास भूकंप का हल्का सा झटका महसूस किया गया।
भूकंप का केंद्र चमोली रहा। साथ ही इसकी तीव्रता रिक्‍टर स्‍केल पर 4.9 मैग्नीट्यूड रही। हालांकि अभी भूकंप से नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823