Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड के इस जिले के पुलिस अधिकारी की तत्परता से बची युवक की जान, खाई में गिर गई थी कार, देखें वीडियो

पौड़ी जिले के श्रीनगर में उफल्डा के पास माल ढइय्या में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई और अलकनंदा गिरी में गिर गई। यह हादसा शुक्रवार रात को हुआ। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ ने सूझबूझ के साथ रेस्‍क्‍यू कार्य कर कार सवार युवक को नदी के बाहर निकाला।

जनकारी के मुताबिक एक आई 20 कार अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 60 फीट नीचे खाई में लुढ़कते हुए अलकनंदा नदी में जा गिरी। कार में एक युवक सवार था।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं/हल्दूचौड़:- व्यापार मंडल के इन पांच नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शुभम अंडोला से लिया आशीर्वाद......

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस उपधीक्षक श्याम दत्त नौटियाल और कोतवाल हरिओम राज चौहान तुरंत ही पुलिस टीम और एसडी आरएफ के जवानों के साथ मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं/हल्दूचौड़:- व्यापार मंडल के इन पांच नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शुभम अंडोला से लिया आशीर्वाद......

एसडीआरएफ के जवानों ने तुरंत ही रस्से के सहारे नीचे उतरकर कार में सवार डांग निवासी 30 वर्सीय गौरव को सुरक्षित बाहर निकाला।

कोतवाल हरिओम राज चौहान ने बताया की कार मे वह अकेला ही था और उफल्डा में हुंडई शो रुम से वापस अपने घर जा रहा था। कोतवाल चौहान ने बताया कि उसे हल्की चोट आई है, जिस पर उसे उप जिला अस्पताल उपचारार्थ भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं/हल्दूचौड़:- व्यापार मंडल के इन पांच नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शुभम अंडोला से लिया आशीर्वाद......

इंटरनेट मीडिया

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823