wh लालकुआं/हल्दूचौड़:- क्षेत्र में गैस की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें, विपक्ष जनता को गुमराह कर बना रहा पैनिक कंडीशन: विजय दुम्का - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लालकुआं/हल्दूचौड़:- क्षेत्र में गैस की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें, विपक्ष जनता को गुमराह कर बना रहा पैनिक कंडीशन: विजय दुम्का - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं/हल्दूचौड़:- क्षेत्र में गैस की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें, विपक्ष जनता को गुमराह कर बना रहा पैनिक कंडीशन: विजय दुम्का

लालकुआं/हल्दूचौड़। भारतीय जनता पार्टी के हल्दूचौड़ मंडल अध्यक्ष विजय दुम्का “रोहित” ने कहा है कि क्षेत्र में घरेलू और कमर्शियल गैस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है और केंद्र व राज्य सरकार द्वारा गैस आपूर्ति को लेकर सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं।

उन्होंने कहा कि इसके बावजूद कुछ लोग अनावश्यक रूप से परेशान हो रहे हैं और एजेंसी व गैस गोदामों के चक्कर लगा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........


विजय दुम्का ने बताया कि प्रशासन की सख्ती के बाद अब लोगों को उनके ही क्षेत्रों में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिली है। उन्होंने कहा कि सरकार आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लगातार व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए काम कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........


उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोग बेवजह हंगामा कर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे पैनिक की स्थिति बन रही है। दुम्का ने कहा कि ऐसी अफवाहों से बचने की जरूरत है और जनता को धैर्य बनाए रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........


उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि गैस को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सरकार द्वारा पर्याप्त व्यवस्था की गई है और आम जनमानस को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823