उत्तराखंड
लालकुआं/हल्दूचौड़:- व्यापार मंडल के इन पांच नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शुभम अंडोला से लिया आशीर्वाद……
लालकुआं/हल्दूचौड़:- व्यापार मंडल के इन पांच नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शुभम अंडोला से लिया आशीर्वाद
लालकुआं। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल लालकुआं के नवनिर्वाचित एवं निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों ने युवा समाजसेवी शुभम अंडोला के हल्दूचौड़ स्थित आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की तथा आशीर्वाद प्राप्त किया।
।
इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश भट्ट, उपाध्यक्ष प्रकाश कुमार, संगठन मंत्री जितेंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष विनोद पांडे तथा निर्विरोध निर्वाचित उपसचिव जितेंद्र पाल सिंह उपस्थित रहे। पदाधिकारियों ने व्यापार मंडल चुनाव में मिली सफलता के बाद शुभम अंडोला से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
युवा समाजसेवी शुभम अंडोला ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा करना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करना नव निर्वाचित पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
उन्होंने आशा व्यक्त की, कि नई टीम आपसी समन्वय और सहयोग के साथ कार्य करते हुए व्यापार जगत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने तथा क्षेत्र के व्यापारिक विकास को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी व्यापारी हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प व्यक्त किया।