wh उत्तराखंड की जेल में बंद इन चार कैदियों ने पुलिस की नाक में किया दम, देखे रिपोर्ट….. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK उत्तराखंड की जेल में बंद इन चार कैदियों ने पुलिस की नाक में किया दम, देखे रिपोर्ट….. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड की जेल में बंद इन चार कैदियों ने पुलिस की नाक में किया दम, देखे रिपोर्ट…..

देहरादून: लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस ने प्रदेश की जेलों में बंद खूंखार कैदियों की निगरानी बढ़ा दी है। कैदियों के साथ-साथ उनसे मिलने व संपर्क करने वालों पर भी पुलिस कड़ी नजर बनाए हुए है। पुलिस की मानें तो अब तक इन कैदियों की चुनावों के दौरान कोई संदिग्ध गतिविधियां सामने नहीं आई, लेकिन फिर भी कैदियों पर नजर रखी जा रही है।

खूंखार कैदियों पर नजर रखने के निर्देश

चुनाव के दौरान पुलिस की ओर से हिस्ट्रीशीटरों के साथ-साथ जेलों में बंद खूंखार की निगरानी बढ़ा दी जाती है। पुलिस विभाग की ओर से उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के साथ-साथ जेल प्रशासन को खूंखार कैदियों पर नजर रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।

उत्तराखंड की जेलों में मौजूदा समय में कुख्यात सुनील राठी, प्रवीण वाल्मीकि, नरेंद्र वाल्मीकि व प्रकाश पांडेय बंद हैं। इन कैदियों के जेल में रहकर अपराध करवाने के मामले सामने आए हैं।

मुलाकातियों पर नजर बनाने के साथ-साथ बैरकों की भी चेकिंग

कैदी जेल में बैठकर चुनाव कोई षड़यंत्र तो नहीं रच रहे, इसको लेकर इन पर नजर रखी जा रही है। मौजूदा समय में सबसे अधिक कुख्यात हरिद्वार, पौड़ी व अल्मोड़ा जेलों में बंद हैं। ऐसे में पुलिस विभाग की ओर इन कैदियों पर खास नजर बनाने के निर्देश जारी किए गए हैं। जेल प्रशासन की ओर से इन दिनों मुलाकातियों पर नजर बनाने के साथ-साथ बैरकों की भी चेकिंग की जा रही है।

एसटीएफ के एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि उत्तराखंड की जेलों में बंद कुख्यात कैदियों की निगरानी बढ़ाई गई है, हालांकि इन कैदियों की ओर से अब तक चुनावों में कोई अपराधिक भूमिका सामने नहीं आई है। फिर भी चुनाव के मद्देनजर कुख्यात कैदियों की गतिविधियाें पर नजर रखी जा रही है।

स्त्रोत IM

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823