wh कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयार कर रहा ये मास्टर प्लान - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयार कर रहा ये मास्टर प्लान

वैज्ञानिकों ने कोरोना की तीसरी लहर जल्द आने की चेतावनी दी है जिस पर स्वास्थ्य विभाग उत्तराखंड पूरी तरह से अलर्ट हो गया है और तीसरी लहर से निपटने के लिए मास्टर प्लान तैयार करना शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग चिकित्सकों और टेक्नीशियनयों को प्रशिक्षण दे रहा है इस कार्यक्रम के तहत प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में 1000 से अधिक चिकित्सकों और टेक्नीशियनयों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में 18 वर्ष से कम उम्र के लोगों पर अधिक प्रभाव पड़ेगा। क्योंकि इस आयु वर्ग के लोगों का तेजी से वैक्सीनेशन ना हो पाना बड़ा कारण माना जा रहा है। स्वास्थ्य महकमे के पास मौजूदा समय में लगभग 250 बाल रोग विशेषज्ञ हैं जिसके दृष्टिगत निजी क्षेत्रों से भी बाल रोग विशेषज्ञों को लाने की तैयारी विभाग द्वारा की जा रही है। वही स्वास्थ्य विभाग ने संभावित कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करने की लोगों से अपील भी की है।

Continue Reading
You may also like...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823