wh Uttarakhand: IAS अफसरों के लिए ये बड़ा फरमान हुआ जारी, देखें रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK Uttarakhand: IAS अफसरों के लिए ये बड़ा फरमान हुआ जारी, देखें रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

Uttarakhand: IAS अफसरों के लिए ये बड़ा फरमान हुआ जारी, देखें रिपोर्ट:-

उत्तराखंड मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी आईएएस अधिकारियों के लिए बड़ा फरमान जारी किया है. इसके तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा के सभी अधिकारियों को अवकाश पर जाने से पहले यानी मुख्यालय छोड़ने से पहले मुख्य सचिव को इसकी जानकारी अनिवार्य रूप से देनी होगी.

साथ ही अवकाश के लिए अनुमति प्राप्त करनी होगी. इसको लेकर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के अवकाश के संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से जारी किए गए आदेश के अनुसार, भारतीय प्रशासनिक सेवा के सभी अधिकारीगण विविध अवकाश जैसे ईएल, सीसीएल, भ्रमण अवकाश, अर्द्ध वेतन अवकाश, मातृत्व अवकाश, पितृत्व अवकाश पर जाने/मुख्यालय छोड़ने से पहले इसकी जानकारी अनिवार्य रूप से मुख्य सचिव को देंगे. साथ ही अवकाश के लिए अनुमति प्राप्त करेंगे.

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

अभी तक अधिकारियों की ओर से ली जा रही छुट्टियों में ऐसे मामले सामने आ रहे थे कि अधिकारी बिना मुख्य सचिव की अनुमति के ही मुख्यालय छोड़कर चले जाते थे और बाद में ये पता चलता था कि अधिकारी अवकाश पर है. जिसको देखते हुए मुख्य सचिव ने अधिकारियों के इस रवैया पर सख्त रुख अख्तियार कर लिया है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

साथ ही सभी आईएएस अधिकारियों को इस बाबत निर्देश दे दिए गए हैं कि वह अधिकारी छुट्टी पर जाने से पहले अनिवार्य रूप से मुख्य सचिव कार्यालय को सूचना देंगे. साथ ही अवकाश के लिए अनुमति लेंगे.

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823