wh इस भाजपा नेता ने किया स्वर्गीय हर सिंह परगाई का अधूरा सपना पूरा किया। - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

इस भाजपा नेता ने किया स्वर्गीय हर सिंह परगाई का अधूरा सपना पूरा किया।

लालकुआ क्षेत्र में विकास की रफ्तार को तेज करने और ग्रामीणों को सुख सुविधा मुहैया करवाने के लिए क्षेत्रीय विधायक नवीन चन्द्र दुम्का द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे है इसी चलते आज उनके द्वारा बिन्दूखत्ता क्षेत्र इन्द्रानगर प्रथम हाटाग्राम निवासी स्वर्गीय हर सिंह परगाई के बरसों पुराने अधूरे सपनें को पूरा करते हुए हेडपंप कि सौगत दी इस मौकै पर भाजपा नेता एंव दिशा कामेटी नैनीताल के डारेक्टर देवेंद्र सिंह बिष्ट ने हेडपंप भूमि का पुजन किया जिसपर ग्रामीणों ने भाजपा नेता देवेंद्र सिंह बिष्ट व क्षेत्रीय विधायक के प्रति खुशी जाहिर करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
इस मौकै पर देवेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक नवीन चंद्र दुम्का द्वारा निरंतर क्षेत्र में विकास हो रहा है और यह क्रम लगातार जारी है आज उन्हीं के अथक प्रयासों के फलस्वरूप आज स्वर्गीय हर सिंह परगाई के परिजनों को हेडपंप की सौगात मिली है हेडपंप लगने से परिजनों से साथ साथ ग्रामीण को भी शुद्ध पेयजल का लाभ मिलेगा ।
इधर स्वर्ग की हर सिंह की पत्नी चन्द्रा ने क्षेत्रीय विधायक नवीन चंद्र दुम्का का आभार जताते हुए कहा कि हमारी वर्षों पुरानी लंबित मांग को पूरा करवाया उन्होंने कहा कि विधायक नवीन दुम्का पर हमें गर्व है वे हमेशा दुख-सुख में साथ देते हैं तथा विभिन्न समस्याओं का प्रशासन व सरकार से समाधान करवाने का अथक प्रयास करते हैं।

बताते चलें कि पूर्व कि काग्रेंस सरकार में उक्त हेडपंप को लगाने के लिए सरकार द्वारा मशीन भी लगाई लेकिन कारणवंश वह वापिस चली गई जिसको लेकर हेडपंप लगने कि मांग आज तक कि जा रही थी जिसका भाजपा नेता देवेंद्र सिंह बिष्ट ने भूमि पुजन कर इस शुभारंभ किया।जिसपर लोगों ने उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान मुख्य रूप से मौके आनंद सिंह परगाई, पूरन सिंह, इंदर सिंह बिष्ट, बलवंत सिंह बग्ला सहित कई लोग मौजूद थे।

Continue Reading
You may also like...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823