wh उत्तराखंड फॉरेस्ट की टीम तत्परता से कर रही ये काम। - UK LIVE 24 NEWS NETWORK उत्तराखंड फॉरेस्ट की टीम तत्परता से कर रही ये काम। - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड फॉरेस्ट की टीम तत्परता से कर रही ये काम।

लालकुआं। निकटवर्ती क्षेत्र बिन्दूखत्ता के खुरियाखत्ता 10 नम्बर स्थित एक घर में विशैला कोबरा सांप घुस गया जिसके बाद हड़कंप मच गया वन विभाग ने सांप को रेेस्क्यू किया है इधर गोला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी आर पी जोशी ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि मोबाइल पर उन्हें फोन आया है कि खुरियाखत्ता निवासी गोपाल सिंह शाहि के घर मे कोबरा सांप घुस आया है घर में सांप के घुसने के कारण परिवार के लोग काफी डर गए थे सारे लोग घर से बाहर आ गए थे इस सांप को देखने के लिए लोगों की भीड़ इक्ट्टा हो गई वही लोग सांप को देखकर हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं इतने सारे लोगों में किसी में ये हिम्मत नहीं की वह सांप को घर से निकाल पाएं जिसके बाद वन विभाग को बुलाया गया सूचना मिलते हीं वन प्राणी बचाव दल को मौके पर भेजा गया और करीब आधे घंटे मसक्कत करने के बाद सांप को रेस्क्यू किया गया सांप घर मे छुपा था रेस्क्यू टीम में वन दारोगा भुपाल सिंह जिना ,वन आरक्षी नीरज ,पान सिंह मेहता व हरीश शर्मा मौजूद थे उन्होंने काफी मुश्किलों के बाद सांप को पकड़ ही लिया
इधर वन क्षेत्राधिकारी आर पी जोशी ने बताया कि रेस्क्यू किये गय सांप को खुले जंगल मे छोड़ा जाएगा बारिश के कारण अक्सर सांप जंगल से बाहर निकल कर घरों में घुस जाते हैं. हालांकि सांप को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर लिया गया है. सांप की तस्वीर भी सामने आई है, फोटो में देखा जा सकता है कि ये सांप कितना बड़ा और पुराना है तथा कोबरा काफी विशैला होता है इसके डसने के बाद इंसान के शरीर में तुंरत विश फैल जाता है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823