wh बागजाला को राजस्व ग्राम बनाये जाने कि मांग को लेकर ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन। - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

बागजाला को राजस्व ग्राम बनाये जाने कि मांग को लेकर ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन।

मुकेश कुमार

लालकुआ विधानसभा क्षेत्र के बागजाला गांव को राजस्व ग्राम बनने की मांग तेज होती जा रही है इसी को लेकर आज बागजाला के पूर्व ग्राम प्रधान यशपाल आर्य के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी मनीष कुमार को ज्ञापन सौपकर मामले में कारवाई की मांग की है।
यहां विधानसभा क्षेत्र बागजाला के पूर्व ग्राम प्रधान यशपाल आर्य के नेतृत्व में हल्दूवानी पहुंचे दर्जनों ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी मनीष कुमार को ज्ञापन सौपते हुऐ कहा कि बागजाला गांव के राजस्व ग्राम न होने से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के कई लाभों से वंचित रहना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि गांव में 500 परिवार निवास करते है तथा वर्ष 2019 में गांव को ग्राम पंचायत से हाटा दिया साथ ही गांव के लोगों को मतदाता सुची से भी बाहर कर दिया है।
उन्होंने कहा बागजाला गांव के राजस्व ग्राम न बनने से यहां के ग्रामीणों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वही गांव के ग्रामीण भी अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं ऐसे में गांव के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले में कारवाई करने कि मांग उठाई है उन्होंने कहा जनहित को देखते बागजाला गांव को राजस्व ग्राम बनाया जायें।इधर ज्ञापन देने वालो में मुख्य रूप से पूरा ग्राम प्रधान यशपाल आर्य ,खीम सिंह रावत, गोपाल सिंह ,महेश आर्य मौजूद रहे ।

Continue Reading
You may also like...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823