wh अपने जीवन काल में प्रदेश में दलित समाज से मुख्यमंत्री चाहता हूं देखना””हरीश रावत पूर्व मुख्यमंत्री। - UK LIVE 24 NEWS NETWORK अपने जीवन काल में प्रदेश में दलित समाज से मुख्यमंत्री चाहता हूं देखना””हरीश रावत पूर्व मुख्यमंत्री। - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

अपने जीवन काल में प्रदेश में दलित समाज से मुख्यमंत्री चाहता हूं देखना””हरीश रावत पूर्व मुख्यमंत्री।

मुकेश कुमार

लालकुआ पहुंचे उत्तराखंड में पूर्व मुख्यमंत्री एंव प्रदेश काग्रेंस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने एक बार फिर सूबे में मुख्यमंत्री के चेहरे पर बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा कि मेरे जीवन काल में भी ऐसा क्षण आए जब उत्तराखंड से एक दलित समाज और गरीब के बेटे को इस सूबे का मुख्यमंत्री बनता देख सकूं उन्होंने कहा कि चाहे वहां 2022 या 2027 का लेकिन वो अपने जीवन काल में एक बार दलित समाज के नेता को सूबे का मुख्यमंत्री बनता देखना चाहते है।
बताते चले कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का दलित सीएम बनाने का बयान दूसरी बार लोगों के बीच आया है जबकि हरीश रावत राज्य में सबसे बड़े कांग्रेसी नेता के रूप में जाने जाते है वो सूबे में काग्रेंस से मुख्यमंत्री भी रहे वही वर्तमान 2022 के चुनाव में पार्टी के सत्ता में लौटने की स्थिति में उन्हें मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे रहने वाले नेता के रूप में देखा जा रहा है ऐसे में उन्होंने दलित समाज से सीएम कि मांग करते हुए एक बार फिर प्रदेश कि राजनीति में भूचाल खड़ा कर दिया है।
इसके आलावा उन्होंने 40 प्रतिशत आरक्षण पर कहा कि काग्रेंस प्रदेश में नौजवान ,महिलाओं, और पूर्व सैनिकों को बराबर से टिकट देगी उन्होंने कहा कि जहां नौजवान सक्षम होगा वहा युवा को मौका मिलेगा जहां महिलाएं मजबूत होगी वहां महिलाओं को टिकट दिया जायेगा पूर्व सैनिक मजबूत होगें वहां पूर्व सैनिक को मौका दिया जायेगा।उन्होंने पूर्व सैनिकों को सक्रियता से कार्य करने कि बात कही।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823