wh शादी से घर लौट रहे थे बाइक सवार दो युवक, हादसे में लालकुआं निवासी एक की मौत दूसरा घायल - UK LIVE 24 NEWS NETWORK शादी से घर लौट रहे थे बाइक सवार दो युवक, हादसे में लालकुआं निवासी एक की मौत दूसरा घायल - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

शादी से घर लौट रहे थे बाइक सवार दो युवक, हादसे में लालकुआं निवासी एक की मौत दूसरा घायल

लालकुआं को शादी से लौट रहे बाइक सवार युवक हुए सड़क हादसे का शिकार। एक की मौत दूसरे की हालत गम्भीर।।

किच्छा (ऊधम सिंह नगर)
रिपोर्ट: विक्रांत सिंह चौहान

लालकुआं को बाइक द्वारा लौट रहे मोटरसाइकिल सवार युवकों का वाहन डंपर की चपेट में आ गया, जिससे दर्दनाक हादसा हो गया। यहां
उधम सिंह नगर में किच्छा के समीप दर्दनाक हादसा हो गया। यहां हल्द्वानी रोड पर बेनी मजार के पास डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक बेनी नदी में जा गिरे। दोनों को सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिस युवक की मौत हुई है, वह लालकुआं निवासी नर्सिंग का छात्र था।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल/हल्द्वानी:- भारी बारिश की चेतावनी के चलते नैनीताल में कल 5 सितम्बर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, आदेश जारी.....


मिली जानकारी के मुताबिक अनुराग मिश्रा पुत्र अनिल मिश्रा और अमन कुमार पुत्र रामनरेश निवासी राजीव नगर बिन्दुखत्ता लालकुआं बाइक से सितारगंज में विवाह समारोह से शामिल होकर लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी/हल्दूचौड़:- सेवा की मुहिम को मिला चिकित्सक परिवार का साथ, हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट को दिया ₹34 हजार सहयोग, देखें पूरी अपडेट:-

देर रात लगभग डेढ़ बजे हल्द्वानी रोड पर बेनी मजार के निकट एक डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सड़क पर गिर गई, जबकि दोनों युवक बेनी नदी में जा गिरे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं/देहरादून:- विकास कार्यों को लेकर विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने देहरादून में की ताबड़तोड़ मुलाकातें, मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों व अधिकारियों से उठाए क्षेत्र के प्रमुख मुद्दे.....

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। 108 एम्बुलेंस से दोनों को सीएचसी लाया गया। यहां चिकित्सकों ने अनुराग मिश्रा को मृत घोषित कर दिया। जबकि अमन को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823