Connect with us

उत्तराखंड

तल्लीताल/नैनीताल:- SSP मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में तल्लीताल पुलिस का चोरों पर एक्शन, दो शातिर गिरफ्तार


नैनीताल। जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत Manjunath TC के निर्देशन में तल्लीताल पुलिस ने पायलट बाबा आश्रम में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 1324 रुपये नगदी भी बरामद की है।


पुलिस के अनुसार 13 मार्च 2026 को पायलट बाबा आश्रम के सेवादार सम्पूर्णानंद त्रिपाठी ने थाना तल्लीताल में तहरीर देकर बताया कि आश्रम के पूर्व सेवादार संजू और दीपक कुमार ने 9 मार्च की रात मंदिर की खिड़की तोड़कर दानपात्र से नगदी चोरी कर ली। यह पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-


मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र के निर्देशन तथा सीओ नैनीताल रविकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष तल्लीताल मनोज नयाल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-


इसके बाद मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने 14 मार्च 2026 को भूमियाधार माता मंदिर के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तार आरोपियों में संजय कार्की उर्फ संजू (20 वर्ष) निवासी रानीबाग, काठगोदाम और दीपक कुमार (21 वर्ष) निवासी रानीबाग, काठगोदाम शामिल हैं। दोनों के कब्जे से चोरी किए गए 1324 रुपये (नोट व सिक्के) बरामद किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-


इस मामले में थाना तल्लीताल में मुकदमा संख्या 12/2026 के तहत धारा 305/331(4) तथा विवेचना के दौरान बढ़ाई गई धारा 317(2)/3(5) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक श्याम सिंह बोरा (चौकी प्रभारी ज्योलीकोट), उपनिरीक्षक सतीश उपाध्याय, कांस्टेबल राजेंद्र जोशी (चौकी भुजियाघाट) और कांस्टेबल पदम सिंह (चौकी ज्योलीकोट) शामिल रहे।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823