wh काठगोदाम:- SSP मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में पुलिस की वारंटियों के विरुद्ध कार्यवाही जारी, काठगोदाम पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

काठगोदाम:- SSP मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में पुलिस की वारंटियों के विरुद्ध कार्यवाही जारी, काठगोदाम पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार


नैनीताल। जनपद में वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में काठगोदाम पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, सीओ रामनगर/हल्द्वानी सुमित पाण्डेके पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक वारंटी को गिरफ्तार किया।


पुलिस ने बताया कि ललित मोहन जोशी पुत्र जयदत्त जोशी निवासी नई बस्ती काठगोदाम को फौजदारी वाद संख्या 136/19 धारा 185/181 मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।


इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक दिलीप कुमार और कांस्टेबल करतार सिंह शामिल रहे। पुलिस के अनुसार जनपद में वारंटियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823