wh काम की खबर: लालकुआं सहित नैनीताल जिले में शादी समारोहों के लिए एलपीजी सिलेंडर पर नई व्यवस्था लागू - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

काम की खबर: लालकुआं सहित नैनीताल जिले में शादी समारोहों के लिए एलपीजी सिलेंडर पर नई व्यवस्था लागू


नैनीताल, 7 अप्रैल 2026
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अवगत कराया कि उत्तराखंड शासन के निर्देशानुसार पश्चिम एशिया संकट के कारण एलपीजी आपूर्ति में आई कठिनाइयों को देखते हुए व्यावसायिक एलपीजी के लिए नई एसओपी निर्धारित की गई है। इसके तहत विवाह समारोहों के लिए अधिकतम दो व्यावसायिक सिलेंडर ही स्वीकृत किए जाएंगे।


जिलाधिकारी ने बताया कि विवाह समारोह हेतु सिलेंडरों के आवंटन के लिए आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर उनके परीक्षण के बाद ही अस्थायी गैस कनेक्शन की संस्तुति की जाएगी। इस व्यवस्था के सुचारु संचालन के लिए जनपद नैनीताल की विभिन्न तहसीलों में अधिकारियों को नामित किया गया है।


तहसील नैनीताल में उप जिलाधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी एवं क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं हल्द्वानी, रामनगर, कालाढूंगी, लालकुआं, धारी, खन्स्यू, श्रीकैंची धाम और बेतालघाट तहसीलों में भी संबंधित उप जिलाधिकारियों एवं पूर्ति विभाग के अधिकारियों को नामित किया गया है।


जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि नामित अधिकारी आवेदकों से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर उनका गहन परीक्षण करें और पात्र पाए जाने पर अस्थायी गैस कनेक्शन की संस्तुति करते हुए संबंधित गैस एजेंसी को सिलेंडर उपलब्ध कराने के निर्देश जारी करें, ताकि आपूर्ति व्यवस्था संतुलित बनी रहे।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823