wh Uttarakhand: यहां पुलिस विभाग में 12 चौकी प्रभारियों समेत 19 दरोगाओं के हुए ट्रांसफर, देखें किसे कहाँ भेजा - UK LIVE 24 NEWS NETWORK Uttarakhand: यहां पुलिस विभाग में 12 चौकी प्रभारियों समेत 19 दरोगाओं के हुए ट्रांसफर, देखें किसे कहाँ भेजा - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

Uttarakhand: यहां पुलिस विभाग में 12 चौकी प्रभारियों समेत 19 दरोगाओं के हुए ट्रांसफर, देखें किसे कहाँ भेजा

हरिद्वार: पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल ने बीती रात जिले के 12 पुलिस चौकियों के प्रभारियों को इधर-उधर किया है. जबकि कई नए दारोगाओं को चौकी प्रभारी बनाकर अपनी काबिलियत दिखाने का मौका दिया गया है. हरकी पैड़ी से लेकर नारसन बॉर्डर तक 12 पुलिस चौकी प्रभारी समेत कुल 19 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं.

तबादला सूची के अनुसार ज्वालापुर की बाजार चौकी प्रभारी आशीष नेगी को हरिद्वार कोतवाली की सप्तऋषि चौकी प्रभारी यहां से शैलेंद्र ममगाई को प्रभारी चौकी लखनौता झबरेड़ा भेजा गया है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

यहां से नीरज को कोतवाली मंगलौर और रानीपुर कोतवाली से सुनील रमोला को प्रभारी चौकी सोतए गंगनगर, जबकि यहां तैनात आनंद मेहरा को शहर कोतवाली की मायापुर चौकी प्रभारी, मायापुर से देवेंद्र पाल को रानीपुर कोतवाली और हरकी पैड़ी से संजीव चौहान को मंगलौर कोतवाली की बाजार चौकी प्रभारी बनाया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........
Uttarakhand: यहां पुलिस विभाग में 12 चौकी प्रभारियों समेत 19 दरोगाओं के हुए ट्रांसफर, देखें किसे कहाँ भेजा

प्रदीप राठौर को हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी और नारसन चौकी प्रभारी देवेंद्र तोमर को ज्वालापुर की बाजार चौकी का प्रभारी बनाया गया है. पुलिस लाइन से ध्वजवीर को नारसन चौकी प्रभारी, झबरेड़ा से नवीन को प्रभारी चौकी तहसील कोतवाली गंगनहर, यहां से विपिन कुमार को कोतवाली रुड़की और मंगलौर से अंशुल अग्रवाल को शहर कोतवाली की औद्योगिक क्षेत्र चौकी प्रभारी बनाया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

जबकि अर्जुन सिंह को कोतवाली मंगलौर और बहादराबाद थाने में तैनात उपनिरीक्षक सुधांशु कौशिक को फेरुपुर चौकी प्रभारी, यहां से नवीन चौहान को लक्सर कोतवाली की बाजार चौकी प्रभारी और ज्वालापुर कोतवाली से उप निरीक्षक प्रदीप कुमार को कोतवाली नगर, रानीपुर से अमित नौटियाल को थाना कनखल, बहादराबाद से अपर उपनिरीक्षक राकेश कुमार को कोतवाली रुड़की भेजा गया है.

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823