wh उत्तराखंड। 67 वर्षीय ताऊ ने भतीजी को बनाया हवस का शिकार, चार-पांच दिनों तक किया रेप, अब मिली सजा - UK LIVE 24 NEWS NETWORK उत्तराखंड। 67 वर्षीय ताऊ ने भतीजी को बनाया हवस का शिकार, चार-पांच दिनों तक किया रेप, अब मिली सजा - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड। 67 वर्षीय ताऊ ने भतीजी को बनाया हवस का शिकार, चार-पांच दिनों तक किया रेप, अब मिली सजा

चम्पावत

विशेष सत्र न्यायाधीश की कोर्ट ने नाबालिग भजीती से दुष्कर्म के दोषी ताऊ को 20 वर्ष की सश्रम कैद की सजा सुनाई है। न्यायालय ने विभिन्न धाराओं के तहत दोषी पर 53 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया।

अर्थदंड न चुकाने पर अतिरिक्त समय तक जेल में रहना होगा। कथानक के अनुसार जनवरी 2022 में चंपावत जिले के सीमांत के गांव की 15 वर्षीय किशोरी ने अपने सगे ताऊ पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।

चार-पांच दिन तक दुष्कर्म

पीड़िता का कथन था कि ताऊ ने उसके साथ चार-पांच दिन तक दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। गांव दूर होने से पीड़िता अक्सर मामा के घर रहती थी। घटना के दिन रास्ते में मिले ताऊ ने खुद के अकेले होने की बात कहकर खाना बनाने के लिए पीड़िता को घर चलने के लिए कहा। जहां उसके साथ कुकृत्य किया। 67 वर्षीय अभियुक्त का परिवार बाहर रहता है।

20 वर्ष के कारावास की सजा

पीड़िता ने किसी तरह साहस कर अपनी मामी को आपबीती बताई। जिसके बाद पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध पाक्सो समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी लिखी गई।

साक्ष्यों और गवाहों को ध्यान में रखते हुए विशेष सत्र न्यायाधीश अनुज कुमार संगल की कोर्ट ने अभियुक्त को पाक्सो समेत आइपीसी की धारा 323, 504 व 506 में दोषी ठहराते हुए 20 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई।

विभिन्न अपराध के लिए 53 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया। अभियोजन पक्ष की ओर से डीजीसी विद्याधर जोशी व विशेष लोक अभियोजक पाक्सो कुंदन सिंह राणा ने पैरवी की।

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823