wh उत्तराखंड :- आखिरकार पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस, पढ़े रिपोर्ट - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड :- आखिरकार पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस, पढ़े रिपोर्ट

नैनीताल। जिले के धारी ब्लॉक के ग्राम दुदली में एक तेंदुआ वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह तेंदुआ आदमखोर है या नहीं।

बता दें कि बीते कुछ दिनों से भीमताल के आस-पास के क्षेत्रों में आदमखोर बाघ ने आतंक मचाया हुआ है। यह बाघ अब तक तीन लोगों को अपना निवाला बना चुका है। जबकि कई लोगों को जख्मी कर चुका है। इससे लोगों में दहशत और आक्रोश बना हुआ है। इस बीच आदमखोर को पकड़ने के लिए वन विभाग ने पिंजरे भी लगाए हैं।

बताया जा रहा है कि जिले के धारी ब्लॉक के ग्राम दुदली में एक तेंदुआ पिंजरे में कैद हुआ है। भीमताल के ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश सिंह बिष्ट ने यह सूचना वन संरक्षण बीजू लाल एवं डीएफओ नैनीताल चंद्रशेखर जोशी को दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि पिंजरे में कैद तेंदुआ वही आदमखोर तेंदुआ है जो बीते दिनों 3 मौतों का कारण बना या कोई दूसरा। ब्लॉक प्रमुख ने इसकी पुष्टि होने तक सभी क्षेत्र वासियों को सावधानी बरतने की अपील की है।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823