wh उत्तराखंड :-(बड़ी खबर) इस विभाग की भर्ती पर लगी रोक हटी, अब होगी भर्तियां - UK LIVE 24 NEWS NETWORK उत्तराखंड :-(बड़ी खबर) इस विभाग की भर्ती पर लगी रोक हटी, अब होगी भर्तियां - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड :-(बड़ी खबर) इस विभाग की भर्ती पर लगी रोक हटी, अब होगी भर्तियां

देहरादून। प्रदेश मंत्रिमंडल ने अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती पर लगी रोक हटा दी है। विद्यालयों में शिक्षकों के खाली पदों को भरने के लिए कैबिनेट ने उच्च शिक्षा की समिति को अधिकृत किया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी/हल्दूचौड़:- सेवा की मुहिम को मिला चिकित्सक परिवार का साथ, हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट को दिया ₹34 हजार सहयोग, देखें पूरी अपडेट:-

यह समिति तय करेगी कि माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती का माध्यम क्या हो। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी।उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल ने समाज कल्याण विभाग के तहत अनुसूचित जाति दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना में मिलने वाली छात्रवृत्ति की धनराशि बढ़ा दी है। योजना के तहत चार अलग-अलग समूहों में डे स्कॉलर और हास्टल में रहने वाले छात्रों को यह छात्रवृत्ति दी जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल/हल्द्वानी:- भारी बारिश की चेतावनी के चलते नैनीताल में कल 5 सितम्बर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, आदेश जारी.....

कैबिनेट के फैसले के अनुसार, छात्रवृत्ति में 200 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने योजना में जो संशोधन किए हैं, उसको राज्य सरकार ने अंगीकृत कर लिया है।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823